Gold Silver Price Today: बजट से पहले कीमती धातुओं ने तोड़े रिकॉर्ड! चांदी 26,000 रुपये और सोना 13,000 रुपये सस्ता, अचानक आई गिरावट के बाद ग्राहकों की हो गई चांदी!

Ads

Gold Silver Price Today: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज FY 2026-27 का बजट पेश करेंगी। बजट से पहले सोने और चांदी के दाम में भारी गिरावट देखी गई। सोने की कीमत 13,000 रुपये घटकर 1,60,000 रुपये के आसपास और चांदी 26,000 रुपये गिरकर 3,50,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई।

  •  
  • Publish Date - February 1, 2026 / 10:23 AM IST,
    Updated On - February 1, 2026 / 10:25 AM IST

(Gold Silver Price Today/ Image Credit: Meta AI)

HIGHLIGHTS
  • सोना 13,000 रुपये और चांदी 26,000 रुपये सस्ता
  • एमसीएक्स पर रविवार होने के बावजूद ट्रेडिंग जारी रही
  • सोना 1,39,003 रुपये और चांदी 2,65,652 रुपये पर कारोबार

नई दिल्ली: Gold Silver Price 1 February 2026 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज फाइनेंशियल ईयर 2026-27 का बजट पेश करेंगी। बजट से पहले सोने और चांदी के दामों में तेज गिरावट देखी गई है। एमसीएक्स पर सोने की कीमत में बाजार खुलते ही 13,000 रुपये से अधिक की कमी आई, जबकि चांदी 26,000 रुपये से ज्यादा सस्ती हुई। रविवार होने के बावजूद एमसीएक्स पर ट्रेडिंग चल रही थी और बजट को लेकर निवेशकों में सतर्कता बनी हुई थी।

सोने और चांदी के ताजा भाव (Gold Silver Price Today)

सुबह 9.30 बजे दो अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 13,342 रुपये यानी 8.76% की गिरावट के साथ 1,39,003 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। पिछले सत्र में सोने का भाव 1,52,345 रुपये पर बंद हुआ था और आज 1,51,610 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में सोना 1,38,634 रुपये तक नीचे गया और 1,51,610 रुपये तक ऊपर। वहीं, 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी 26,273 रुपये यानी लगभग 9% की गिरावट के साथ 2,65,652 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। पिछले सत्र में चांदी 2,91,925 रुपये पर बंद हुई थी और आज 2,84,826 रुपये पर खुला।

प्रमुख शहरों में सोने की कीमत (Aaj Gold Price kya Hai?)

वहीं गुडरिटर्न के मुताबिक, दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 160730 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने के रेट 147350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत 120590 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 160580 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने के रेट 147200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत 120440 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 162550 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने के रेट 149000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत 128000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (रुपये/ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹)
01 फ़रवरी 2026 ₹16,073 (0) ₹14,735 (0)
31 जनवरी 2026 ₹16,073 (-862) ₹14,735 (-790)
30 जनवरी 2026 ₹16,935 (-965) ₹15,525 (-885)
29 जनवरी 2026 ₹17,900 (+1,177) ₹16,410 (+1,080)
28 जनवरी 2026 ₹16,723 (+513) ₹15,330 (+470)
27 जनवरी 2026 ₹16,210 (0) ₹14,860 (0)
26 जनवरी 2026 ₹16,210 (+169) ₹14,860 (+155)
25 जनवरी 2026 ₹16,041 (0) ₹14,705 (0)
24 जनवरी 2026 ₹16,041 (+311) ₹14,705 (+285)
23 जनवरी 2026 ₹15,730 (+284) ₹14,420 (+260)

एक दिन में ऐतिहासिक गिरावट (Historic Drop in One Day)

सोने और चांदी की यह गिरावट इतिहास में सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट में शामिल हो गई। शुक्रवार को भी दोनों धातुओं के दामों में भारी कमी आई थी। यह गिरावट निवेशकों के लिए एक चेतावनी और बाजार की अस्थिरता का संकेत है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दबाव (International Pressure as Well)

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाल में सोने की कीमत 5,608.35 डॉलर प्रति औंस और चांदी 121.755 डॉलर प्रति औंस पर थी। लेकिन शुक्रवार के कारोबार के दौरान सोने की कीमत 4,713.90 डॉलर तक और चांदी की कीमत 75 डॉलर प्रति औंस तक गिर गई। वैश्विक बाजारों में यह गिरावट भारत के बाजार पर भी असर डाल रही है और निवेशक बजट से पहले सतर्क हो गए हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

सोने और चांदी के दाम में इतनी गिरावट क्यों आई?

बजट से पहले निवेशकों की सतर्कता, एमसीएक्स ट्रेडिंग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के कारण सोना और चांदी सस्ते हुए।

सोने का हालिया भाव क्या है?

दो अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 1,39,003 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। शुरुआती कारोबार में यह 1,38,634 रुपये तक गया।

चांदी की कीमत कितनी गिर गई है?

5 मार्च डिलीवरी वाली चांदी 2,65,652 रुपये पर ट्रेड कर रही है, यानी लगभग 26,273 रुपये यानी 9% की गिरावट।

क्या यह गिरावट इतिहास में बड़ी मानी जाती है?

हाँ, यह गिरावट एक दिन में सोने और चांदी की अब तक की सबसे बड़ी ऐतिहासिक गिरावटों में शामिल है।