Reported By: Owais Ahmed Sheikh
,Barwani Student Protest News: देर रात प्रदर्शन के बाद आखिर हटाए गए छात्रावास के वार्डन और सहायक वार्डन, जानिए क्या थी छात्राओं की शिकायतें/image: IBC24 File
बड़वानी। Barwani Student Protest News: निवाली के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास (Kasturba Gandhi Girls Hostel) की 100 से अधिक छात्राएं अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आईं। छात्राएं करीब 7 किलोमीटर तक पैदल मार्च करते हुए बड़वानी जिला मुख्यालय की ओर निकल पड़ीं। छात्राओं की मांग थी कि छात्रावास की वार्डन और सहायक वार्डन को हटाया जाए। करीब 7 घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद वार्डन और सहायक वार्डन को हटा दिया गया है। मांग पूरी होने पर छात्रों ने रात 11 बजे प्रदर्शन समाप्त किया।
Girls Hostel Protest MP दरअसल, शाम करीब 4 बजे कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, निवाली की 100 से अधिक छात्राएं कलेक्टर से मिलने के लिए पैदल निकल पड़ीं। छात्राओं ने छात्रावास में खाना, नाश्ता और पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर शिकायतें बताईं और वार्डन व सहायक वार्डन को हटाने की मांग की। करीब 7 किलोमीटर पैदल चलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्राओं को रोककर समझाइश दी और उनसे बातचीत की, लेकिन छात्राएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। इसके बाद छात्राओं ने धरना शुरू कर दिया।
Barwani Student Protest News एसडीएम और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में कई घंटे तक बातचीत का दौर चला। करीब 7 घंटे बाद प्रशासन की ओर से लिखित आदेश दिखाया गया, जिसके बाद रात करीब 11 बजे छात्राओं ने अपना धरना समाप्त किया। प्रशासन ने छात्राओं को वापस छात्रावास पहुंचाने के लिए बसों की व्यवस्था की। वहीं, फिलहाल छात्रावास की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार को सौंपी गई है।
ये भी पढ़ें