Hanuman Ansh Box Office Collection | Photo Credit: IBC24
Hanuman Ansh Box Office Collection: मुंबई: फिल्म हनुमान अंश लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। हर दिन फिल्म कमाई का एक नया रिकॉर्ड बना रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को हनुमान अंश पर बजरंग बली की कृपा बरसी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की ,वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार की हैवान से लेकर मिर्जापुर द मूवी तक कई फिलमों की कमाई स्थिर रही।
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की हैवान बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक परफॉर्म कर रही है। रिलीज के 5 दिन बाद भी ये क्राइम थ्रिलर 10 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। वहीं मंगलवार को यानी रिलीज के 5वें दिन इसकी कमाई स्थिर रही। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक हैवान ने रिलीज के 5वें दिन यानी मंगलवार को 70 लाख रुपए कमाए। इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 5 दिनों की नेट कमाई अब 8.75 करोड़ रुपए हो गई है।
मिर्जापुर द मूवी की कमाई में दूसरे हफ्ते में गिरावट आई है फिर भी ये बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी हुई है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 12वें दिन, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 6 हजार 950 शो में 5.50 करोड़ की नेट कमाई की। इसी के साथ इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन 195.70 करोड़ और कुल ग्रॉस कलेक्शन 233.14 करोड़ हो गया है। ओवरसीज में फिल्म ने 12वें दिन 1.00 करोड़ कमाए, जिससे इसका अब तक का कुल ओवरसीज़ ग्रॉस कलेक्शन 48.00 करोड़ हो गया है। इसके साथ ही, दुनिया भर में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 281.14 करोड़ तक पहुंच गया है।
Hanuman Ansh Box Office Collection: नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश को छठे मंगलवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 40 दिन पूरे हो गए है। हैरानी की बात ये है कि ये फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के 40वें दिन यानी छठे मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने 9 हजार 175 शो में 8.25 करोड़ की नेट कमाई की। इसी के साथ इसका भारत में कुल नेट कलेक्शन 231.13 करोड़ हो गया है, वहीं इसकी कुल ग्रॉस कमाई 272.90 करोड़ पहुंच गई है। विदेशों में, फिल्म ने 40वें दिन 2.00 करोड़ कमाए, जिससे इसका ओवरसीज में कुल ग्रॉस कलेक्शन 18.50 करोड़ हो गया है। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 291.40 करोड़ की कमाई कर डाली है।
इन्हें भी पढ़ें:-