Gold Silver Price 22 May: सिर्फ 4 दिन में सोने-चांदी दाम ने मचाया तहलका, भाव में आया जबरदस्त उछाल, जानें आज की कीमत
Gold Silver Price 22 May: सिर्फ 4 दिन में सोने-चांदी दाम ने मचाया तहलका, भाव में आया जबरदस्त उछाल, जानें आज की कीमत

(Gold Silver Price 22 May, Image Credit: Meta AI)
- आज 24 कैरेट सोना 274 रुपये बढ़कर 95,583 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा।
- चांदी 1,160 रुपये उछलकर 98,492 रुपये प्रति किलो पर पहुंची।
- इस साल अब तक सोना 19,421 रुपये और चांदी 12,475 रुपये महंगी हो चुकी है।
Gold Silver Price 22 May: आज फिर सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखी गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के दोपहर के रेट के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 274 रुपये चढ़कर 95,583 रुपये पर पहुंच गया है। इससे पहले इसका रेट 95,309 रुपये था। वहीं, चांदी 1,160 रुपये महंगी होकर 98,492 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है। एक दिन पहले इसका रेट 97,332 रुपये था। इस साल 22 अप्रैल को सोना 99,100 रुपये और 28 मार्च को चांदी 1,00,934 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुकी थी।
4 दिन में ही सोना-चांदी इतने हुए महंगे
पिछले 4 दिन में सोना 3,282 रुपये और चांदी 3,886 रुपये तक महंगे हो गये हैं। 17 मई को सोना 92,301 रुपये था, जो अब 95,583 रुपये तक पहुंच गया है। जानकारों के मुताबिक, डॉलर की कमजोरी और वैश्विक तनाव (जियो-पॉलिटिकल टेंशन) के कारण से यह तेजी बनी हुई है। इससे निवेशक सोने-चांदी में सुरक्षित निवेश मानकर काफी ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं।
जनवरी से अब तक सोना 19,421 रुपये महंगा
1 जनवरी 2025 को 24 कैरेट सोना 76,162 रुपये था, जो अब 95,583 रुपये पर पहुंच गया है यानी इस साल अब तक 19,421 रुपये महंगा हो चुका है। वहीं, चांदी भी इस साल 12,475 रुपये बढ़ी है। 2024 में पूरे साल सोना सिर्फ 12,810 रुपये बढ़ा था, जबकि 2025 में अभी तक उससे ज्यादा बढ़ चुका है।
GST के साथ कीमतें
GST जोड़ने के बाद सोना 98,450 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,01,444 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी है। वहीं 23 कैरेट सोना 95,200 रुपये, 22 कैरेट 87,554 रुपये और 18 कैरेट 71,687 रुपये पर बिक रहा है। सोना अब अपने ऑल टाइम हाई से केवल 3,517 रुपये सस्ता रह गया है। बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी IBJA दिन में दो बार दोपहर 12 बजे और शाम 5 बजे इसके रेट जारी करते हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: आज दोपहर IBJA के अनुसार, 24 कैरेट सोना 95,583 रुपये प्रति 10 ग्राम है (GST छोड़कर)।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Gold Silver Price 22 May: Gold and silver prices created a stir in just 4 days, there was a huge jump in the price, know today's price
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm