BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Garden Reach Shipbuilders Share: सिर्फ 3 महीने में कर दिया कमाल, 25 हजार करोड़ की डील से इस स्टॉक में भारी तेजी – NSE: GRSE, BSE: 542011

Garden Reach Shipbuilders Share: सिर्फ 3 महीने में कर दिया कमाल, 25 हजार करोड़ की डील से इस स्टॉक में भारी तेजी

(Garden Reach Shipbuilders Share, Image Credit: IBC24 News Customize)

(Garden Reach Shipbuilders Share, Image Credit: IBC24 News Customize)

Chandrakant Dewangan
Published: 22 May 2025 | 4:00 pmModified: 22 May 2025 | 4:00 pm
HIGHLIGHTS
  1. GRSE को इंडियन नेवी से 25,000 करोड़ रुपये का मेगा ऑर्डर मिला है - नेक्स्ट जनरेशन वॉरशिप के लिए।
  2. शेयर में 10% की तेजी, GRSE का भाव 2,738.80 रुपये तक पहुंचा।
  3. 3 महीने में 110% रिटर्न, यानी निवेशकों का पैसा हुआ दोगुना।

Garden Reach Shipbuilders Share: गुरूवार 22 मई 2025 को सरकारी डिफेंस कंपनी Garden Reach Shipbuilders Ltd (GRSE) के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिला है। इस शेयर में 10% से ज्यादा की तेजी आई है। वहीं, कंपनी को इंडियन नेवी से 25,000 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर नेक्स्ट जनरेशन कॉर्वेट्स (NGC) यानी वॉरशिप बनाने के लिए मिला है। GRSE ने सबसे कम बोली लगाकर यह कॉन्ट्रैक्ट जीता है। कुल 40,000 करोड़ रुपये की डील को दो कंपनियों में बांटा गया है, जिसमें GRSE को आधा हिस्सा मिला है।

शिपबिल्डिंग क्षमता बढ़ाने की तैयारी

GRSE ने कहा है कि, वह 2025 के अंत तक अपनी शिपबिल्डिंग क्षमता को 24 से बढ़ाकर 28 करने की योजना पर काम कर रहा है। इससे कंपनी और तेजी से काम कर सकेगी और आने वाले समय में नए ऑर्डर्स पूरे करने में सक्षम होगी।

शेयरों में 10% से ज्यादा की तेजी

BSE पर GRSE का शेयर 2,474 रुपये पर खुला और कुछ ही समय में 10% से ज्यादा की तेजी के साथ 2,774.00 रुपये तक पहुंच गया। यह तेजी इंडियन नेवी के मेगा ऑर्डर के चलते आई है, जिससे निवेशकों का उत्साह देखने लायक है।

3 महीने में 110% रिटर्न, पैसा डबल

GRSE के शेयरों ने पिछले 3 महीनों में 110% का रिटर्न दिया है यानी निवेशकों का पैसा दोगुना हो गया है। सिर्फ 2 हफ्तों में शेयर 56% चढ़ गया है। एक साल में 129% और 5 साल में 1926% से ज्यादा की मजबूत ग्रोथ दी है। फरवरी में कंपनी ने 8.95 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड भी दिया था। मौजूदा समय में कंपनी का मार्केट कैप 31,360 करोड़ रुपये है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: इंडियन नेवी की अगली पीढ़ी की कॉर्वेट्स (Next Gen Corvettes) बनाने के लिए 25,000 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Garden Reach Shipbuilders Share: Did wonders in just 3 months, huge surge in this stock due to deal of 25 thousand crores

शेयर बाज़ार

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm