सरकार का लक्ष्य खाद्य प्रसंस्करण बढ़ाना, किसानों को अधिक मूल्य दिलाना: अधिकारी

सरकार का लक्ष्य खाद्य प्रसंस्करण बढ़ाना, किसानों को अधिक मूल्य दिलाना: अधिकारी

सरकार का लक्ष्य खाद्य प्रसंस्करण बढ़ाना, किसानों को अधिक मूल्य दिलाना: अधिकारी
Modified Date: September 29, 2026 / 10:10 pm IST
Published Date: September 29, 2026 10:10 pm IST

मुंबई, 29 सितंबर (भाषा) सरकार खाद्य प्रसंस्करण के स्तर को बढ़ाने और किसानों को उनके उत्पादों का अधिक मूल्य दिलाने पर ध्यान दे रही है। इसके लिए प्रसंस्करण क्षेत्र को मजबूत करने वाले कार्यक्रमों और प्रोत्साहनों को प्रभावी तरीके से लागू किया जा रहा है। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के संयुक्त सचिव देवेश देवल ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कोएलनमेस्से द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम ‘अनुगा सेलेक्ट इंडिया एंड अनुगा फूडटेक इंडिया 2026’ के उद्घाटन समारोह में देवल ने कहा कि भारत का खाद्य बाजार अनुमानित रूप से 550-600 अरब डॉलर का है और आर्थिक विकास तथा शहरीकरण के कारण यह हर साल 6-7 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण किसानों के लिए अधिक मूल्य सृजित करता है, निवेश आकर्षित करता है और यह विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार देने वाला दूसरा सबसे बड़ा क्षेत्र है। विनिर्माण क्षेत्र के सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) में इसकी हिस्सेदारी करीब आठ प्रतिशत है।

देवल ने कहा कि सरकार का ध्यान सभी 16 प्रमुख उप-क्षेत्रों में प्रसंस्करण का स्तर बढ़ाने और यह सुनिश्चित करने पर है कि किसानों तक अधिक मूल्य पहुंचे।

भाषा

यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में