प्रौद्योगिकी और व्यापार के दम पर पश्चिम बंगाल बड़ी औद्योगिक छलांग लगाने को तैयार: जितिन प्रसाद

प्रौद्योगिकी और व्यापार के दम पर पश्चिम बंगाल बड़ी औद्योगिक छलांग लगाने को तैयार: जितिन प्रसाद

प्रौद्योगिकी और व्यापार के दम पर पश्चिम बंगाल बड़ी औद्योगिक छलांग लगाने को तैयार: जितिन प्रसाद
Modified Date: September 29, 2026 / 10:06 pm IST
Published Date: September 29, 2026 10:06 pm IST

कोलकाता, 29 सितंबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल अपनी लंबे समय से प्रतीक्षित औद्योगिक क्षमता को साकार करने के एक निर्णायक मोड़ पर खड़ा है। उन्होंने कहा कि राज्य में व्यापार और प्रौद्योगिकी आर्थिक वृद्धि के दोहरे इंजन के रूप में उभर रहे हैं।

प्रसाद ने यहां कलकत्ता चैंबर ऑफ कॉमर्स की 195वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) को संबोधित करते हुए कहा कि भारत ने हाल में जिन मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर हस्ताक्षर किए हैं, उनके चलते 65 से 75 प्रतिशत विकसित दुनिया में घरेलू उद्यमों के लिए शुल्क-मुक्त बाजार पहुंच मिली है। ऐसे में राज्य के कारोबारी समुदाय के लिए बड़े अवसर पैदा हुए हैं।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी राज्यमंत्री प्रसाद ने कहा, ”व्यापार और प्रौद्योगिकी भारत की वृद्धि गाथा को आगे बढ़ाने वाले दो इंजन हैं। जहां विकसित दुनिया तकनीकी विशेषज्ञता लाती है, वहीं भारत अभूतपूर्व पैमाना, बाजार का आकार और प्रतिभा देता है।”

उन्होंने वैश्विक निवेशकों से आग्रह किया कि वे देश को केवल एक उपभोक्ता बाजार के रूप में देखने के बजाय यहां संयुक्त उद्यम स्थापित करें और भारतीय स्टार्टअप तथा घरेलू उद्योगों के साथ सीधे सहयोग करें।

भाषा अजय पाण्डेय

अजय


लेखक के बारे में