सरकार ने वंदिता कौल को बैंक ऑफ इंडिया के बोर्ड में नामित निदेशक नियुक्त किया

सरकार ने वंदिता कौल को बैंक ऑफ इंडिया के बोर्ड में नामित निदेशक नियुक्त किया

सरकार ने वंदिता कौल को बैंक ऑफ इंडिया के बोर्ड में नामित निदेशक नियुक्त किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: May 14, 2021 11:30 am IST

नयी दिल्ली, 14 मई (भाषा) बैंक ऑफ इंडिया ने कहा कि सरकार ने वित्त मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव वंदित कौल को बैंक के बोर्ड में अपनी ओर से निदेशक नामित किया है।

बैंक ने शुक्रवार को कहा कि उसे वित्त मंत्रालय से 13 मई, 2021 को वंदिता कौल के नामांकन की जानकारी प्राप्त हुई।

बैंक ऑफ इंडिया ने शेयर बाजारों को बताया कि सरकार ने वंदिता को तत्काल प्रभाव से बैंक के निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) में अपने प्रतिनिधि के रुप में नियुक्त किया है। वंदिता वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग में अतिरिक्त सचिव हैं।

बैंक ऑफ इंडिया के बोर्ड में कुल आठ सदस्य हैं जिनमें बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ अतनु कुमार दास, उसके चार कार्यकारी निदेशक, सरकार एवं रिजर्व बैंक के एक-एक नामित निदेशक और एक शेयरधारक निदेशक शामिल हैं।

भाषा प्रणव मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में