सरकार ने चुनावी बांड की 17वीं किस्त को मंजूरी दी, एक जुलाई से शुरू होगी बिक्री

सरकार ने चुनावी बांड की 17वीं किस्त को मंजूरी दी, एक जुलाई से शुरू होगी बिक्री

सरकार ने चुनावी बांड की 17वीं किस्त को मंजूरी दी, एक जुलाई से शुरू होगी बिक्री
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: June 29, 2021 6:47 pm IST

नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) सरकार ने मंगलवार को चुनावी बांड की 17वीं किस्त जारी करने को मंजूरी दे दी। यह एक जुलाई से 10 जुलाई तक खुलेगी। यह मंजूरी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले दी गयी है।

राजनीतिक चंदे में पारदर्शिता लाने के प्रयासों के तहत राजनीतिक दलों को दिए जाने वाले नकद चंदे के विकल्प के रूप में चुनावी बांड की व्यवस्था की गयी है। हालांकि, विपक्षी दल ऐसे बांडों के माध्यम से चंदे में कथित पारदर्शिता की कमी को लेकर चिंता जताते रहे हैं।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘…भारतीय स्टेट बैंक को एक जुलाई से 10 जुलाई के बीच उसकी 29 अधिकृत शाखाओं के जरिये चुनावी बांड जारी करने और उसे भुनाने के लिये अधिकृत किया गया है।’’

एसबीआई की ये 29 विशिष्ट शाखाएं कोलकाता, गुवाहाटी, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, पटना, नई दिल्ली, चंडीगढ़, शिमला, श्रीनगर, देहरादून, गांधीनगर, भोपाल, रायपुर, मुंबई और लखनऊ जैसे शहरों में हैं।

भाषा

रमण महाबीर

महाबीर


लेखक के बारे में