सरकार ने हीरे जड़े चांदी के आभूषणों के आयात पर ‘अंकुश’ लगाया
सरकार ने हीरे जड़े चांदी के आभूषणों के आयात पर ‘अंकुश’ लगाया
नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) सरकार ने सस्ते हीरों से जड़े चांदी के आभूषणों के आयात पर इस वर्ष 30 जून तक ‘अंकुश’ लगा दिया है। एक अधिसूचना में यह कहा गया।
विदेश व्यापार महानिदेशालय ने कहा, ‘‘इन वस्तुओं की आयात नीति को तत्काल प्रभाव से 30 जून, 2026 तक मुक्त से अंकुश में डाल दिया गया है।’’
एक उद्योग विशेषज्ञ के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य आसियान देशों से चांदी के आयात को कम करना है।
भाषा रमण अजय
अजय

Facebook


