Telangana Road Accident News: पलक झपकते ही थम गई 6 लोगों की सांसे, सड़क पर मची चीख-पुकार, जानें कहां हुआ भीषण सड़क हादसा

Telangana Road Accident News: तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है।

Telangana Road Accident News: पलक झपकते ही थम गई 6 लोगों की सांसे, सड़क पर मची चीख-पुकार, जानें कहां हुआ भीषण सड़क हादसा

Telangana Road Accident News/Photo Credit: IBC24

Modified Date: May 1, 2026 / 08:49 pm IST
Published Date: May 1, 2026 8:48 pm IST
HIGHLIGHTS
  • तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में एक भीषण और दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।
  • इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।
  • इस हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Telangana Road Accident News: हैदराबाद: तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में एक भीषण और दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और तत्काल प्रभाव से बचाव दल को मौके पर रवाना किया गया। दरअसल, एक तेज रफ़्तार लॉरी और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और उसमे सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

कहां हुआ हादसा?

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा रंगा रेड्डी जिले के शमशाबाद पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत आने वाले पेद्दागोलकोंडा इलाके में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह बुरी तरह पिचक गई। धमाके जैसी आवाज सुनकर आस-पास के लोग तुरंत मौके की ओर दौड़े और पुलिस को इस हृदयविदारक घटना की जानकारी दी। (Telangana Road Accident News) हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

Telangana Road Accident News: पुलिस की टीम ने लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार के अंदर से फंसे लोगों को बाहर निकाला। चिकित्सा अधिकारियों ने जांच के बाद छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लिया और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए उन्हें पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल भेज दिया।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं दूसरी तरफ शमशाबाद पुलिस ने इस भीषण सड़क हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि, यह हादसा किस वजह से हुआ। क्या यह ओवर स्पीडिंग का मामला है, ड्राइवर को झपकी आ गई थी, या फिर किसी तकनीकी खराबी के चलते वाहनों का संतुलन बिगड़ा, (Telangana Road Accident News)  इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है ताकि हादसे की सटीक जानकारी मिल सके।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.