Iran-America War Latest Update: ईरान-अमेरिका के बीच युद्द पूरी तरह से ख़त्म?.. ट्रम्प प्रशासन ने किया ये बड़ा ऐलान.. क्या ‘व्हाइट-हाउस’ बचना चाहता है इस कानूनी कार्रवाई से?
The war between America and Iran is over?: ईरान-अमेरिका युद्ध खत्म होने का दावा, ट्रंप प्रशासन का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस पर कानूनी सवाल उठे
The war between America and Iran is over? || Image- Al Jazeera News
- ट्रंप प्रशासन ने ईरान-अमेरिका युद्ध खत्म होने का किया दावा
- सीजफायर के बाद कानूनी प्रक्रिया से बचने की कोशिश
- होर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव अब भी बरकरार
वाशिंगटन डीसी: ईरान और अमेरिका के बीच हुए युद्द को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने तर्क दिया है कि ईरान के साथ जारी युद्ध आधिकारिक रूप से ‘समाप्त’ हो गया है। (The war between America and Iran is over?) प्रशासन का कहना है कि अप्रैल की शुरुआत में हुए युद्धविराम (सीजफायर) के बाद से युद्ध की स्थिति नहीं रही। सूत्रों की मानें तो इस व्याख्या के माध्यम से व्हाइट हाउस उस कानूनी आवश्यकता से बचने की कोशिश कर रहा है, जिसके तहत 60 दिनों से अधिक चलने वाली सैन्य कार्रवाई के लिए संसद (कांग्रेस) की औपचारिक मंजूरी लेना अनिवार्य होता है।
‘एक महीने से कोई गोलीबारी नहीं’ : अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ
अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने सीनेट में गवाही के दौरान इस तर्क को मजबूती से रखा। उन्होंने कहा कि युद्धविराम ने युद्ध को प्रभावी रूप से रोक दिया है। इस आधार पर प्रशासन का मानना है कि उसने 1973 के ‘वॉर पावर्स एक्ट’ का उल्लंघन नहीं किया है। एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि कानून की नजर में 28 फरवरी से शुरू हुई शत्रुता अब खत्म हो चुकी है, क्योंकि 7 अप्रैल से शुरू हुए युद्धविराम के बाद से अमेरिका और ईरान के बीच कोई गोलाबारी नहीं हुई है।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर इराक की पकड़ बरक़रार
हालांकि युद्धविराम को आगे बढ़ाया गया है, लेकिन धरातल पर स्थिति अब भी नाजुक है। ईरान ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ पर अपना नियंत्रण बना रखा है। दूसरी ओर, अमेरिकी नौसेना ने भी जवाबी कार्रवाई के तौर पर ईरान की समुद्री घेराबंदी कम नहीं की है। (The war between America and Iran is over?) अमेरिका का उद्देश्य ईरान के तेल टैंकरों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में जाने से रोकना है।
ईरान ने दी सख्त चेतावनी
ईरान ने गुरुवार को अमेरिका की इस रणनीति पर कड़ा ऐतराज जताया है। ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि वाशिंगटन ने फिर से हमले शुरू किए, तो वह अमेरिकी ठिकानों पर ‘लंबे और दर्दनाक’ हमले करेगा। ईरान ने होर्मुज जलमार्ग पर अपने दावे को फिर दोहराया है, जिससे इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते को अंतरराष्ट्रीय सहयोग से खोलने की अमेरिकी योजनाओं के लिए नई मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।
The Trump administration argues the Iran war has ended due to an early April ceasefire, meaning it does not need to seek congressional approval for military action, according to AP and Reuters.
🔴 LIVE updates ⤵️https://t.co/D9gteTeDrn
— Al Jazeera English (@AJEnglish) May 1, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
घरेलू उड़ानों के लिए विमानन ईंधन की कीमतें स्थिर;वाणिज्यिक एलपीजी,पांच किलोग्राम सिलेंडर के दाम बढ़े
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नेपाल के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने एकता और शांति पर जोर दिया
दुनिया में शिखर पर पहुंचे देशों ने भगवान बुद्ध के बताए रास्ते को अपनाया : अखिलेश
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अफगानिस्तान सीमा के पास 13 आतंकवादी ढेर
एचएमएसआई की अप्रैल में बिक्री 17 प्रतिशत बढ़कर 5.63 लाख इकाई हुई

Facebook


