Govt Employee Salary-DA Payment: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और महंगाई भत्ते के भुगतान को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कल खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी रकम, वित्त मंत्रालय ने जारी किया निर्देश
Govt Employee Salary-DA Payment: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और महंगाई भत्ते के भुगतान को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कल खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी रकम, वित्त मंत्रालय ने जारी किया निर्देश
Govt Employee Salary-DA Payment: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और महंगाई भत्ते के भुगतान को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, कल खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी रकम, वित्त मंत्रालय ने जारी किया निर्देश / Image: AI Generated
- सरकारी कर्मचारियों की सितंबर की सैलरी 25 सितंबर को
- 27 सितंबर रविवार को भी बैंक शाखाएं और संबंधित बैंकिंग संस्थान खुले रहेंगे
- 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल
नई दिल्ली: Govt Employee Salary-DA Payment देशभर के सरकारी कर्मचारियों के लिए वित्त मंत्रालय ने अच्छी खबर दी है। जी हां इस बार सरकारी कर्मचारियों की सैलरी समय से पहले आने वाली है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी निर्देश के अनुसार कर्मचारियों की सैलरी 25 सितंबर यानि कल खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। ऐसा फैसला इसलिए लिया गया है क्यों कि सरकार 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल से पहले बैंकिंग सेवाएं बिना रुकावट जारी रखना सुनिश्चित करना चाहती है। हालांकि बैंक 27 तारीख रविवार को भी खुले रहेंगे।
सरकारी कर्मचारियों के खाते में समय से पहले आएगी सैलरी
Govt Employee Salary-DA Payment वित्त मंत्रालय की ओर से नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 26 और 27 सितंबर की सप्ताहांत की छुट्टियों के बाद, 28 से 30 सितंबर तक बुलाई गई देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए सरकार ने पहले से ही कदम उठाए हैं। मंत्रालय ने बताया कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने 27 सितंबर को सभी बैंक शाखाओं, दफ्तरों, एटीएम से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट को खोलने की मंजूरी दे दी है, जिससे वे पूरी तरह से काम कर सकेंगी। बता दें कि यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स ने कहा है कि उप मुख्य श्रम आयुक्त के समक्ष मंगलवार हुई सुलह बैठक में कोई नतीजा न निकलने के कारण 28 सितंबर से तीन दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का फैसला बरकरार रहेगा।
अपनी मांगों को लेकर अड़े बैंक कर्मचारी
वहीं, हड़ताल का ऐलान करने वाले बैंक कर्मचारियों की मांगों पर गौर करें तो यूनियनों ने मुख्य रूप से पांच दिन के बैंकिंग सप्ताह को लागू करने और परफार्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम को वापस लेने की मांग की है। उल्लेखनीय है वित्त मंत्रालय ने सोमवार को बैंक कर्मचारियों से हड़ताल करने से बचने और अपने शेष मांगों को संवाद के माध्यम से हल करने की अपील की थी जिसके बाद यह सुलह बैठक हुई। बैंकिंग कार्यबल के 90 प्रतिशत का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाला यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स अन्य मांगों के साथ मुख्य रूप से पांच दिन की बैंकिंग की मांग कर रहा है।
वित्त मंत्रालय ने जारी किया निर्देश
वित्त मंत्रालय ने सभी विभागों और मंत्रालयों को सलाह दी है कि वे बैंक हड़ताल को देखते हुए सितंबर महीने की सैलरी 25 सितंबर को ही एडवांस में बांट दें। वित्त मंत्रालय के तहत कंट्रोलर जनरल आफ अकाउंट्स की ओर से जारी एक आफिस मेमोरेंडम के अनुसार, 28-30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए सरकार ने फैसला किया है कि सितंबर 2026 महीने के लिए सभी केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी, वेतन, पेंशन केंद्र सरकार के कार्यालयों (रक्षा, डाक और दूरसंचार सहित) द्वारा 25 सितंबर को निकाली और बांटी जा सकती है।
ये भी पढ़ें
- 5 Police Suspended in Morena: SP ने 5 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, जुए के फड़ में रेड के दौरान ऐसे हो गई थी युवक की मौत
- Stock Market Today: एक तरफ NSE IPO की लिस्टिंग, दूसरी तरफ बाजार में दबाव! लेकिन इन चुनिंदा शेयरों में छिपा है बड़ा एक्शन
- Bank Open Saturday Sunday: इस शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक, आरबीआई ने जारी किया निर्देश, जानिए क्यों लिया गया ऐसा फैसला

Facebook


