Deepika Pandey Singh Daughter Death: दर्दनाक हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी का निधन, खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, गैस कटर से काट कर निकाले गए चार लोगों के शव
Deepika Pandey Singh Daughter Death: दर्दनाक हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी का निधन, खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, गैस कटर से काट कर निकाले गए चार लोगों के शव
Deepika Pandey Singh Daughter Death | Photo Credit: AI
- ट्रक की भीषण टक्कर में 4 लोगों की मौत
- ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी का निधन
- गैस कटर से कार काटकर शवों को बाहर निकाला
जमशेदपुर: Deepika Pandey Singh Daughter Death झारखंड के जमशेदपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी की मौत हो गई। (Jharkhand Road Accident) उनके साथ ही कार सवार तीन और लोगों की मौत हुई है। घटना के बाद सड़क पर ही अफरातफरी मच गई। घटना को लेकर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने भी शोक जताया है।
ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी मौत
Deepika Pandey Singh Daughter Death मिली जानकारी के अनुसार, घटना जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर हुआ है। बताया जाता है कि जमशेदपुर के सोनारी थानाक्षेत्र अंतर्गत दोमुहानी मरीन ड्राइव पर कार और ट्रक की टक्कर में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत कुल 4 लोगों की मौत हुई। मृतकों में 2 युवक और 2 युवतियां शामिल हैं।
गैस कटर से कार काट कर निकाला गया शव
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों और पुलिस ने गैस कटर से कार काट कर चारों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि भारी ट्रक बुधवार रात करीब 10 बजे से ही ब्रेकडाउन होने के कारण मरीन ड्राइव की बीच सड़क पर लावारिस हालत में खड़ा था। गुरुवार तड़के तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित कार सीधे ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतना भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर होकर ट्रक के पीछे फंस गया। कार के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
*बेहद दुखद खबर…*
*जमशेदपुर में सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी के निधन की खबर अत्यंत हृदयविदारक है।* pic.twitter.com/uGas1HlmSU
— Beauty mandal (@MousamMandal9) September 24, 2026
सीएम सोरेन ने जताया दुख
घटना को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ऑफिशियल X पर लिखा-‘जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार में साथी मंत्री एवं बहन दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है। अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है।’
‘इस अत्यंत कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं बहन दीपिका जी एवं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। इस अपूरणीय क्षति के लिए शब्द नहीं हैं। मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।’
जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राज्य सरकार में साथी मंत्री एवं बहन श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है।
अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और…
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) September 24, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Barwani Crime News: शर्मसार हुआ पवित्र रिश्ता! अपनी ही नाबालिग बेटियों के साथ ऐसी हरकत करता था पिता, पुलिस ने दर्ज किया मामला
- Vande Bharat: दंतेश्वरी माई से सड़क के लिए अर्जी, बढ़ी सियासी गर्मी, 21 साल से अधूरी सड़क को पूरी करने की मांग, जानिए मन्नत पर क्यों आमने-सामने आई भाजपा-कांग्रेस?
- Edible Oil Cheaper: देश भर में सस्ता होगा खाने का तेल? त्योहारी सीजन में मोदी सरकार ने घटाई कस्टम ड्यूटी, आम आदमी को मिल सकती है राहत

Facebook


