सरकार ने केनरा, बैंक ऑफ इंडिया के कार्यपालक निदेशकों का कार्यकाल दो साल बढ़ाया

सरकार ने केनरा, बैंक ऑफ इंडिया के कार्यपालक निदेशकों का कार्यकाल दो साल बढ़ाया

सरकार ने केनरा, बैंक ऑफ इंडिया के कार्यपालक निदेशकों का कार्यकाल दो साल बढ़ाया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:44 pm IST
Published Date: August 30, 2021 10:02 pm IST

नयी दिल्ली, 30 अगस्त (भाषा) सरकार ने केनरा बैंक और बैंक ऑफ इंडिया के दो कार्यपालक निदेशकों का कार्यकाल दो साल के लिये बढ़ा दिया। सार्वजनिक क्षेत्र के दोनों बैंकों ने सोमवार को यह कहा।

केनरा बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि केंद्र सरकार ने कार्यपालक निदेशक ए.मणिमेखलाई का कार्यकाल मौजूदा कार्यकाल के बाद दो साल या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, के लिये बढ़ा दिया है। उनका मौजूदा कार्यकाल 10 फरवरी 2022 को समाप्त होगा।

बैंक ऑफ इंडिया ने अलग से शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कार्यपालक निदेशक पी आर राजगोपाल का कार्यकाल मौजूदा कार्यकाल के बाद अगले दो साल या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, बढ़ाया गया है। उनका मौजूदा कार्यकाल 28 फरवरी, 2022 को समाप्त होगा।

भाषा

रमण महाबीर

महाबीर


लेखक के बारे में