सरकार एलआईसी में 6.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी, विनिवेश से मिलेंगे 31 हजार करोड़ रुपये

सरकार एलआईसी में 6.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी, विनिवेश से मिलेंगे 31 हजार करोड़ रुपये

सरकार एलआईसी में 6.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी, विनिवेश से मिलेंगे 31 हजार करोड़ रुपये
Modified Date: August 3, 2026 / 09:24 pm IST
Published Date: August 3, 2026 9:24 pm IST

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) सरकार दो दिन की बिक्री पेशकश (ओएफएस) के जरिये 382 रुपये प्रति शेयर की न्यूनतम कीमत पर भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) में 6.5 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी।

यह निर्गम गैर-खुदरा निवेशकों के लिए मंगलवार को और खुदरा निवेशकों के लिए बुधवार को खुलेगा।

पूर्ण अभिदान मिलने पर और बोली की न्यूनतम कीमत के आधार पर 82.22 करोड़ से अधिक शेयर या 6.5 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री से सरकार को लगभग 31,000 करोड़ रुपये मिलेंगे।

निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के सचिव अरुणीश चावला ने एक्स पर पोस्ट किया, ”सरकार ग्रीन शू विकल्प के रूप में अतिरिक्त चार प्रतिशत के साथ 2.5 प्रतिशत इक्विटी विनिवेश करने का प्रस्ताव करती है।”

बोली की निचली सीमा के आधार पर बीएसई पर एलआईसी के शेयरों के सोमवार के बंद भाव 424.35 रुपये की तुलना में 10 प्रतिशत की छूट दी गई है।

इस हिस्सेदारी बिक्री से एलआईसी को न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता आवश्यकता को समय से पहले हासिल करने में मदद मिलेगी। सेबी ने एलआईसी को न्यूनतम 10 प्रतिशत सार्वजनिक शेयरधारिता हासिल करने के लिए 16 मई, 2027 तक का समय दिया था। इस समय एलआईसी में सरकार की 96.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय


लेखक के बारे में