रेल विकास निगम में ब्रिक्री पेशकश के जरिए 15 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार

रेल विकास निगम में ब्रिक्री पेशकश के जरिए 15 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार

रेल विकास निगम में ब्रिक्री पेशकश के जरिए 15 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: October 23, 2020 2:17 pm IST

नयी दिल्ली: सरकार रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) में 15 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। इस शेयर बिक्री पेशकश को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिये सरकार ने मर्चेंट बैंकर से आवेदन आमंत्रित किए हैं। निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर आवेदन मंगाए हैं।

Read More: इस देश के राजा का अजीबोगरीब फैसला, अपने कुत्ते को बनाया एयरफोर्स चीफ, बेवफाई के आरोपी में एक रानी को भेज दिया था जेल

अधिसूचना के मुताबिक, ‘‘सरकार की मंशा आरवीएनएल के चुकता पूंजी वाले शेयरों में अपनी 87.84 प्रतिशत शेयरधारिता में से 15 प्रतिशत हिस्से का विनिवेश करने की है। शेयरों की यह बिक्री शेयर बाजारों में बिक्री पेशकश के जरिये की जायेगी।’’

Read More: प्रदेश में आज 13 कोरोना मरीजों की मौत, 953 नए संक्रमितों की पुष्टि, 1325 मरीज हुए स्वस्थ

इसके प्रबंधन के लिए सरकार तीन मर्चेंट बैंकरों की नियुक्ति करेगी। मर्चेंट बैंकर को समय पर सरकार को परामर्श देने और बिक्री पेशकश के लिए प्रक्रियाएं तय करने की जिम्मेदारी उठानी होगी, ताकि सरकार को सबसे अच्छा रिटर्न मिले। इसके अलावा उसे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोडशो, बाजार सर्वेक्षण और निवेशकों के साथ बैठक करनी होगी।

Read More: कोविड-19 टीके के तीसरे चरण का परीक्षण, भारत बायोटेक 26 हजार स्वयंसेवियों पर करेगी ट्रायल

बीएसई पर आरवीएनएल का शेयर शुक्रवार को 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18.80 रुपये पर बंद हुआ। मौजूदा दर पर 15 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री से सरकारी खजाने में 580 करोड़ रुपये आएंगे।

Read More: छत्तीसगढ़ में कोरोना रिकवरी रेट ने पकड़ी रफ्तार, एक हफ्ते में 16, 649 मरीज हुए स्वस्थ, अब तक 1.43 लाख संक्रमितों ने जीती जंग


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"