गोयल इस महीने सैन फ्रांसिस्को का दौरा करेंगे

गोयल इस महीने सैन फ्रांसिस्को का दौरा करेंगे

गोयल इस महीने सैन फ्रांसिस्को का दौरा करेंगे
Modified Date: November 4, 2023 / 05:01 pm IST
Published Date: November 4, 2023 5:01 pm IST

नयी दिल्ली, चार नवंबर (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि वह अमेरिका के साथ आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए इस महीने सैन फ्रांसिस्को का दौरा करेंगे।

वह 13-14 नवंबर को सैन फ्रांसिस्को में ‘समृद्धि के लिए हिंद-प्रशांत आर्थिक मसौदा’ (आईपीईएफ) की बैठक में भी भाग लेंगे।

आईपीईएफ 14 देशों का एक समूह है, जिसे 23 मई को टोक्यो में अमेरिका और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के अन्य भागीदार देशों ने मिलकर शुरू किया था।

गोयल ने गुरुग्राम में एक समारोह में कहा, ”मैं इस महीने सैन फ्रांसिस्को जाऊंगा, जहां अमेरिका और भारत नवाचार के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।”

मंत्री ने कहा कि सरकार एक नया नवाचार फंड लेकर आ रही है और इसके लिए दिशानिर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में