कम आवक से मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन में सुधार
कम आवक से मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तिलहन में सुधार
नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) देश के तेल-तिलहन बाजार में सोमवार को कम आवक की वजह से उपलब्धता में कमी के कारण देश के तेल-तिलहन बाजार में मूंगफली तेल-तिलहन और सोयाबीन तिलहन और बिनौला तेल के दाम में सुधार दर्ज हुआ जबकि सुस्त कामकाज के बीच सरसों तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल के दाम स्थिर बने रहे।
बाजार सूत्रों ने कहा कि बाजार में आवक काफी कम थी क्योंकि किसान नीचे दाम पर अपनी फसल नहीं बेच रहे हैं। इस वजह से मूंगफली तेल-तिलहन और सोयाबीन तिलहन के दाम में सुधार आया। बिनौला तेल की मांग भी है और आवक कम है जिससे बिनौला तेल में भी सुधार रहा। सामान्य एवं सुस्त कामकाज के बीच बाकी तेल-तिलहनों के दाम स्थिर बने रहे।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन – 6,900-6,925 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 7,150-7,625 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,250 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,725-3,025 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 14,500 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,415-2,515 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,415-2,560 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 16,400 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,950 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,300 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,350 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,150 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,400 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,200 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 5,825-5,875 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 5,475-5,550 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


