आठ बुनियादी क्षेत्रों की वृद्धि दर जनवरी में घटकर चार प्रतिशत पर आई
आठ बुनियादी क्षेत्रों की वृद्धि दर जनवरी में घटकर चार प्रतिशत पर आई
नयी दिल्ली, 20 फरवरी (भाषा) देश के आठ प्रमुख बुनियादी क्षेत्रों की उत्पादन वृद्धि दर जनवरी में घटकर चार प्रतिशत रह गई। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
इन बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर एक साल पहले जनवरी, 2025 में 5.1 प्रतिशत थी जबकि दिसंबर, 2025 में यह 4.7 प्रतिशत रही थी।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2026 में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के उत्पादन में नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।
चालू वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल-जनवरी अवधि में इन आठ बुनियादी उद्योगों का उत्पादन 2.8 प्रतिशत बढ़ा जबकि 2024-25 की समान अवधि में वृद्धि दर 4.5 प्रतिशत रही थी।
भाषा निहारिका प्रेम
प्रेम

Facebook


