Galgotias University AI Summit: गलगोटिया यूनिवर्सिटी के कारनामें पर खूब हँसे CM योगी आदित्यनाथ.. आखिर सपा के नेता ने ऐसा क्या कह दिया? आप भी सुनें..
Galgotias University AI Summit: एआई समिट में चीनी रोबोडॉग विवाद पर यूपी विधानसभा में चर्चा, नेता प्रतिपक्ष के बयान पर सीएम योगी हंसे, वीडियो वायरल।
Galgotias University AI Summit || Image- Piyush Rai Twitter
- एआई समिट में रोबोडॉग पर विवाद
- विधानसभा में उठा गलगोटिया मुद्दा
- बयान पर सीएम योगी की हंसी वायरल
लखनऊ: देश में जारी कृत्रिम बुद्धिमता यानी एआई समिट के दौरान सबसे ज्यादा चर्चा प्राइवेट विश्वविद्यालय गलगोटिया यूनिवर्सिटी और इसके प्रबंधन के कारनामें की हो रही है। समिट में इस यूनिवर्सिटी ने ऐसा काण्ड किया कि, सिर्फ इन्हें ही नहीं बल्कि इससे पूरे देश को शर्मसार होना पड़ा। (Galgotias University AI Summit) एक ऐसा दौर जब हम एआई की दुनिया के नेतृत्व के लिए तेजी से आगे बढ़ रहे है। विश्व जगत हमारी तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है। ऐसे में इस प्राइवेट यूनिवर्सिटी के कारनामों ने भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों पर ही बड़े सवाल खड़े कर दिए।
नेता प्रतिपक्ष ने सदन में छेड़ी चर्चा
गलगोटिया यूनिवर्सिटी के कारनामों की चर्चा अब राज्यों के विधानसभाओ में भी होने लगी है। आज उत्तर प्रदेश की विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने यूनिवर्सिटी का मुद्दा उठाया और दवा किया कि, उन्होंने पहले ही इस बात के लिए इंकार किया था कि ,इस तरह के यूनिवर्सिटी की स्थापना नहीं की जाएँ। ये विश्वविद्यालय शिक्षा के विस्तार के नहीं बल्कि पूंजीपतियों के लिए होते हैं।
इसी बीच माता प्रसाद पांडेय ने जैसे ही कहा कि, गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने चीन के रोबोट कुत्ते को अपना बता दिया, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हंस पड़े। उनकी इस हंसी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
SP leader Mata Prasad Pandey in UP assembly: “Lucknow University charges little fee, but just take a look at Galgotias University’s fee. Who knows where they dragged in a dog from and said that they created it.”
Even CM Yogi couldn’t hold his laughter. pic.twitter.com/GoOB2aAAOA
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) February 20, 2026
किसने चीन के रोबोडॉग को बताया अपना
गौरतलब है कि, गलगोटिया यूनिवर्सिटी के प्रेजेंटेशन में शामिल एक चीनी रोबोडॉग को लेकर गलतफहमी सामने आई थी। एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूनिवर्सिटी के स्टॉल पर दिखाए गए रोबोडॉग को लेकर आरोप लगा कि इसे संस्थान की खुद की खोज बताया गया। (Galgotias University AI Summit) इस मामले में खास तौर पर यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने रोबोडॉग को “Orion” नाम से प्रस्तुत किया। इसी के बाद यह विवाद शुरू हुआ और सोशल मीडिया पर लोगों ने दावा किया कि चीनी रोबोट को अपना बताया जा रहा है।
हालांकि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बाद में सफाई दी कि रोबोडॉग उनका बनाया हुआ नहीं है, बल्कि छात्रों के रिसर्च और अध्ययन के लिए खरीदा गया था। रजिस्ट्रार नितिन कुमार गौर ने कहा कि “डेवलप” और “डेवलपमेंट” शब्दों को लेकर भ्रम हुआ, जिससे विवाद बढ़ गया। प्रोफेसर नेहा सिंह ने भी स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी यह दावा नहीं किया कि रोबोट यूनिवर्सिटी का खुद का आविष्कार है, बल्कि यह केवल प्रोजेक्शन और रिसर्च के उद्देश्य से लाया गया था।
भारत मंडपम में युकां के प्रदर्शन की निंदा
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में भारतीय युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़े शब्दों में निंदा की हैं। उन्होंने कहा कि, “आज कांग्रेस पार्टी के युवा विंग ने भारत मंडपम में शर्मनाक घटना को अंजाम देने की कोशिश की। भारत की छवि को वैश्विक स्तर पर धूमिल करने का प्रयास किया गया है, जिसकी हम निंदा करते हैं। ये लोग देश की प्रतिष्ठा को धूमिल करना चाहते हैं। जहां 100 से अधिक देशों के लोग भाग ले रहे हैं, वहां ये लोग इस तरह का अराजकता फैलाकर अराजक माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हर भारतीय को इस घटना की निंदा करनी चाहिए।”
#WATCH | Lucknow | On a protest by the Indian Youth Congress at the India AI Impact Summit, UP CM Yogi Adityanath says, “Today, the youth wing of the Congress party attempted a shameful incident at Bharat Mandapam. An attempt has been made to tarnish India’s image globally, and… pic.twitter.com/IZtW0FfYAP
— ANI (@ANI) February 20, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- एआई-केंद्रित बदलाव में भारत के पास अविश्वसनीय अवसर: क्वालकॉम सीईओ
- आंध्र:वाईएसआरसीपी सदस्यों के ‘वेंकटेश्वर स्वामी की तस्वीरें प्रदर्शित करने’ को लेकर सदन में हंगामा
- ठाणे की अदालत ने 11 साल पुराने बलात्कार मामले में एक व्यक्ति को बरी किया
- दिसंबर तक 14 पीएलआई योजनाओं के तहत 28,748 करोड़ रुपये वितरित
- सभी को किफायती ‘कंप्यूटिंग’ क्षमता उपलब्ध कराने पर भारत का ध्यान: सचिव

Facebook


