कमजोर हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा भाव में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा भाव में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग से ग्वारगम वायदा भाव में गिरावट
Modified Date: December 9, 2022 / 02:53 pm IST
Published Date: December 9, 2022 2:53 pm IST

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप व्यापारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को ग्वारगम की कीमत 81 रुपये की गिरावट के साथ 12,827 रुपये प्रति पांच क्विंटल रह गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के दिसंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 81 रुपये यानी 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 12,827 रुपये प्रति पांच क्विंटल रह गई। इसमें 5,815 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की मांग में सुस्ती और उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में