Shahdol Congress Protest News: नहीं मिला कोई अधिकारी तो आवारा कुत्ते को सौंपा ज्ञापन, चर्चा का विषय बना कांग्रेस का प्रदर्शन, आप भी देखें वीडियो
Shahdol Congress Protest News: 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन लेने कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो गुस्साए कांग्रेसियों ने धरना दिया।
Shahdol Congress Protest News.Image Credit: IBC24.in
- शहडोल के ब्यौहारी में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन सुर्खियों में है।
- 13 सूत्रीय मांगों कांग्रेस के लोगों ने प्रदर्शन किया।
- अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे तो कांग्रेसियों ने आवारा कुत्ते को ज्ञापन सौंप दिया।
Shahdol Congress Protest News: शहडोल: मध्यप्रदेश मे शहडोल के ब्यौहारी में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन सुर्खियों में है। 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन लेने कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो गुस्साए कांग्रेसियों ने नगर परिषद गेट पर धरना दिया और प्रतीकात्मक रूप से एक आवारा कुत्ते को ही ज्ञापन थमा दिया।
क्या है मामला?
मामला ब्यौहारी नगर परिषद का है। नगरपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आमसभा कर विरोध प्रदर्शन कर रही थी। प्रदर्शन के बाद जब कांग्रेसी ज्ञापन देने पहुंचे तो वहां कोई सक्षम अधिकारी मौजूद नहीं था। तहसीलदार के ज्ञापन लेने न आने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता नगर परिषद गेट के सामने ही धरने पर बैठ गए। (Shahdol Congress Protest News) जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। काफी देर इंतजार के बाद भी जब कोई अधिकारी नहीं आया तो कांग्रेसियों ने विरोध जताते हुए एक आवारा कुत्ते को ज्ञापन सौंप दिया।
जिले में चर्चा का विषय बना कांग्रेस का प्रदर्शन
Shahdol Congress Protest News: कांग्रेस का आरोप है कि नगर परिषद में भ्रष्टाचार चरम पर है और आम जनता की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उधर, कुत्ते को ज्ञापन सौंपने का यह अनोखा तरीका अब पूरे शहडोल जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रशासन जनता की आवाज सुनने को तैयार नहीं है। 18 मुद्दों पर ज्ञापन देने आए थे, लेकिन कोई अधिकारी नहीं मिला। (Shahdol Congress Protest News) मजबूरी में हमें प्रतीकात्मक विरोध करना पड़ा। अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज होगा।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Begusarai Woman GangRape News : हैवानियत की सारी हदें पार! महिला को बंधक बनाकर 5 दरिंदों ने किया गैंगरेप, ऑपरेशन में निकली गोली, पत्थर और लकड़ी
- UPSC Prelims Result 2026 : UPSC 2026 में छत्तीसगढ़ का जलवा! दिल्ली के ट्राइबल यूथ हॉस्टल से 13 युवाओं ने पास की प्रीलिम्स, बढ़ाया प्रदेश का मान
- CG Yoga Commission New Chairperson: छत्तीसगढ़ योग आयोग को मिला नया अध्यक्ष, न्यायधानी के इस दिग्गज को सरकार ने सौंपी जिम्मेदारी, सीएम साय ने दी बधाई

Facebook


