UPSC Prelims Result 2026 : UPSC 2026 में छत्तीसगढ़ का जलवा! दिल्ली के ट्राइबल यूथ हॉस्टल से 13 युवाओं ने पास की प्रीलिम्स, बढ़ाया प्रदेश का मान

UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के 13 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। नई दिल्ली स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल से तैयारी कर रहे इन युवाओं की उपलब्धि प्रदेश के लिए गर्व का विषय बनी है।

UPSC Prelims Result 2026 : UPSC 2026 में छत्तीसगढ़ का जलवा! दिल्ली के ट्राइबल यूथ हॉस्टल से 13 युवाओं ने पास की प्रीलिम्स, बढ़ाया प्रदेश का मान

UPSC Prelims Result 2026 / Image Source : X

Modified Date: June 18, 2026 / 08:46 pm IST
Published Date: June 18, 2026 8:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • UPSC 2026 प्रीलिम्स में छत्तीसगढ़ के 13 अभ्यर्थी सफल।
  • सभी छात्र दिल्ली के ट्राइबल यूथ हॉस्टल से तैयारी कर रहे थे।
  • CM विष्णुदेव साय ने सफल अभ्यर्थियों को दी बधाई।

नई दिल्ली/रायपुर : UPSC Prelims Result 2026 देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बड़ी खबर सामने आई है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल से तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल कर न केवल अपने सपनों को नई उड़ान दी है, बल्कि पूरे प्रदेश का मान भी बढ़ाया है।

छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति का परिणाम

दूरस्थ जनजातीय और ग्रामीण क्षेत्रों से दिल्ली पहुंचे इन युवाओं की सफलता मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प की प्रेरक मिसाल है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति की प्रतिभा, परिश्रम और अटूट संकल्प का प्रमाण है।

“छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे”

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और करियर निर्माण के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। Chhattisgarh Students Success UPSC इन विद्यार्थियों की सफलता आने वाली पीढ़ियों को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि ट्राइबल यूथ हॉस्टल जैसे संस्थान प्रतिभाओं को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रारंभिक परीक्षा में सफल ये विद्यार्थी मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रशासनिक सेवाओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

ये विद्यार्थियों है शामिल

प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों में गौतम कुमार, कुलभूषण सिंह पोया, हरि चंद्र प्रकाश सिंह, मयंक रात्रे, मलिकराम पटेल, आर्यन राठौर, चेतन लाल, हरीश कुमार पटेल, किशन लाल साहू, सत्यनारायण चंद्राकर, दीक्षा दिवाकर, विकेश कुर्रे तथा प्रकाश पटेल शामिल हैं। विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने कहा कि यह सफलता राज्य के युवाओं की प्रतिभा और सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे शैक्षणिक अवसरों का सकारात्मक परिणाम है। उन्होंने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य युवाओं को भी प्रेरित करेगी।

13 अभ्यर्थियों की सफलता

Tribal Youth Hostel Dwarka New Delhi शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि UPSC जैसी कठिन परीक्षा मेंट्राइबल यूथ हॉस्टल नई दिल्ली से 13 अभ्यर्थियों की सफलता यह बताती है कि छत्तीसगढ़ के युवाओं में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की क्षमता लगातार मजबूत हो रही है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.