अधिक सौदों की लिवाली के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

Ads

अधिक सौदों की लिवाली के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - July 22, 2026 / 07:12 PM IST,
    Updated On - July 22, 2026 / 07:12 PM IST

नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के बाद सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को ग्वारसीड की कीमत 43 रुपये की तेजी के साथ 6,076 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 43 रुपये या 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,076 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई। इसमें 52,375 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने तथा उत्पादक क्षेत्रों से मामूली आपूर्ति होने के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश