हरियाणा सरकार का 2.22 लाख घरों की छतों पर सौर प्रणाली लगाने का लक्ष्य
हरियाणा सरकार का 2.22 लाख घरों की छतों पर सौर प्रणाली लगाने का लक्ष्य
चंडीगढ़, 13 फरवरी (भाषा) हरियाणा सरकार ने अगले साल मार्च तक राज्य के 2.22 लाख घरों की छतों पर सौर प्रणाली लगाने का लक्ष्य रखा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण के अनुरूप, केंद्र सरकार ने देशभर में पारेषण तंत्र से जुड़ी रूफटॉप यानी छतों पर सौर प्रणाली लगाने को बढ़ावा देने के लिए 13 फरवरी, 2024 को ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ शुरू की थी।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (यूएचबीवीएन) के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को यहां बताया कि इस पहल को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा सरकार ने अगले साल मार्च तक राज्य के 2.22 लाख घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य रखा है।
उन्होंने कहा कि राज्य में छतों पर सौर ऊर्जा अपनाने की गति तेज करने के लिए हरियाणा सरकार ने एक नयी वित्तीय सहायता योजना ‘सौर ऊर्जा संवर्धन योजना’ को मंजूरी दी है।
इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को उनके आवासों पर सौर प्रणाली लगाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।
भाषा सुमित रमण
रमण

Facebook


