Jaya Bachchan Parliament Speech: ‘मेरे सवालों का जवाब नहीं मिला’, जब सदन में वित्त मंत्री से भीड़ गई सांसद जया बच्चन, आप भी देखें वीडियो

Jaya Bachchan Parliament Speech: जया बच्चन और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बीच संसद में तीखी नोंक-झोंक देखने को मिली।

Jaya Bachchan Parliament Speech: ‘मेरे सवालों का जवाब नहीं मिला’, जब सदन में वित्त मंत्री से भीड़ गई सांसद जया बच्चन, आप भी देखें वीडियो

Jaya Bachchan Parliament Speech/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: February 13, 2026 / 07:21 pm IST
Published Date: February 13, 2026 7:20 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जया बच्चन और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बीच हुई नोंक-झोंक।
  • दोनों की बहस से गरमाया सदन का माहौल।
  • जया बच्चन और वित्त मंत्री ने किया एक दूसरे पर पलटवार।

Jaya Bachchan Parliament Speech: नई दिल्ली: बॉलीवुड जानी मानी एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। जया बच्चन अपनी हर बात को काफी ज्यादा बेबाकी से सबके सामने रखती है। एक बार फिर से जया अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, जया बच्चन ने राज्यसभा में (Jaya Bachchan Parliament Speech) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को टोकते हुए कुछ ऐसा कह दिया कि दोनों के बीच तीखी बहस ने सदन का माहौल गर्म कर दिया।

जया बच्चन और वित्त मंत्री के बीच हुई बहस

Jaya Bachchan Parliament Speech: दरअसल, जया बच्चन ने राज्यसभा में बजट 2026-27 पर चर्चा के दौरान सीतारमण अपने जवाब और भाषण के (Jaya Bachchan Parliament Speech)  दौरान विभिन्न मुद्दों पर जानकारी दे रही थीं। उसी वक्त जया बच्चन ने वित्त मंत्री को बीच में टोकते हुए कहा कि उन्हें उनके सवाल का सही जवाब नहीं मिला है। बस इसके बाद ही दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

वित्त मंत्री पर जया बच्चन ने कसा तंज

Jaya Bachchan Parliament Speech: आपकी जानकरी के लिए बता दें कि, राज्यसभा में बजट 2026-27 पर चर्चा के दौरान बॉलीवुड का मुद्दा उठाया गया। एंटरटेनमेंट टैक्स और फिल्म टिकट की कीमतों को लेकर जया बच्चन ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से कई सवाल किए, लेकिन जब उन्हें सहीं जवाब नहीं मिला तो उन्होंने तंज कसते हुए उन्हें बेहतरीन स्टोरीटेलर बता दिया। (Jaya Bachchan Parliament Speech) जया बच्चन ने सदन में फिल्मों की टिकटों पर लगने वाले टैक्स और एंटरटेनमेंट सेक्टर को बजट में दी गई राहत पर सवाल उठाया था। जिसका जवाब न मिलने पर उन्होंने वित्त मंत्री से कहा, आप बहुत अच्छी स्टोरीटेलर हैं। हमारे लिए यह अच्छा एंटरटेनमेंट है। मैं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और टिकट की कीमतों की बात कर रही हूं। हम सबसे ज्यादा टैक्स देने वाली इंडस्ट्री हैं।
<

h2>निर्मला सीतारमण ने किया पलटवार

सांसद जया बच्चन के इस सवाल के बाद सदन का माहौल गरमा गया। सी सवाल का जवाब देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि, एंटरटेनमेंट टैक्स और टिकट की कीमतें केंद्र सरकार के दायरे में हैं। यह राज्य सरकारों के अधिकार क्षेत्र का विषय है। उन्होंने साबित किया कि वह आंकड़ों के साथ जवाब दे रही हैं और उनकी बात पूरी होने से पहले बीच में टोका जाना किसी भी तरह से ठीक नहीं है। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि बजट 2026 में एंटरटेनमेंट और क्रिएटिव इंडस्ट्री को नजरअंदाज नहीं किया गया है। सरकार कंटेंट क्रिएटर्स, एनिमेटर्स और विजुअल आर्टिस्ट्स की स्किलिंग पर जोर दे रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.