एचडीएफसी एएमसी का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत बढ़ा

Ads

एचडीएफसी एएमसी का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत बढ़ा

  •  
  • Publish Date - October 12, 2023 / 08:48 PM IST,
    Updated On - October 12, 2023 / 08:48 PM IST

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) एचडीएफसी ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 20 प्रतिशत बढ़कर 437.6 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी का बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में शुद्ध लाभ 364.1 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि सितंबर तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व 18 प्रतिशत बढ़कर 643.1 करोड़ रुपये हो गया, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 544.7 करोड़ रुपये था।

कंपनी की प्रबंधन अधीन औसत संपत्ति सितंबर, 2023 तिमाही में बढ़कर 5.24 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल समान अवधि में 4.3 लाख करोड़ रुपये थी।

कंपनी के 79 लाख व्यक्तिगत म्यूचुअल फंड ग्राहक हैं और 136 लाख सक्रिय खाते हैं।

भाषा अनुराग रमण

रमण