एचडीएफसी बैंक का शेयर तीन दिन में आठ प्रतिशत टूटा, बाजार मूल्यांकन एक लाख करोड़ रुपये घटा

एचडीएफसी बैंक का शेयर तीन दिन में आठ प्रतिशत टूटा, बाजार मूल्यांकन एक लाख करोड़ रुपये घटा

एचडीएफसी बैंक का शेयर तीन दिन में आठ प्रतिशत टूटा, बाजार मूल्यांकन एक लाख करोड़ रुपये घटा
Modified Date: July 22, 2026 / 06:27 pm IST
Published Date: July 22, 2026 6:27 pm IST

नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) एचडीएफसी बैंक के शेयर में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। मार्जिन को लेकर चिंता के कारण बैंक का शेयर पिछले तीन दिन में आठ प्रतिशत से अधिक टूट गया।

इसके साथ बैंक का बाजार पूंजीकरण एक लाख करोड़ रुपये कम हो गया है।

बीएसई में बैंक का शेयर 1.09 प्रतिशत टूटकर 753.15 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, इसमें 1.47 प्रतिशत तक की गिरावट आई और यह 750.25 रुपये पर आ गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में यह एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 753.15 रुपये पर बंद हुआ।

तीन दिन में, शेयर में 8.11 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके साथ बाजार मूल्यांकन एक लाख करोड़ रुपये कम होकर 11,59,950.98 करोड़ रुपये पर आ गया।

इसके साथ ही, कंपनी बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रैंकिंग में तीसरे स्थान पर आ गई।

भारती एयरटेल 12,16,839.14 करोड़ रुपये के बाजार मूल्यांकन के साथ दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज 17,44,141.25 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ देश की सबसे मूल्यवान कंपनी है।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, एचडीएफसी बैंक ने शुद्ध ब्याज मार्जिन के मामले में निवेशकों की चिंता बढ़ी है।

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक का एकल आधार पर शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में पांच प्रतिशत बढ़कर 19,059.72 करोड़ रुपये रहा।

बैंक का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2025-26 की इसी तिमाही में 18,155.21 करोड़ रुपये रहा था।

एचडीएफसी बैंक ने शनिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि हालांकि आलोच्य तिमाही में बैंक की कुल आय घटकर 92,184 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2025-26 की जून तिमाही में 99,200 करोड़ रुपये थी।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में