‘एयरटेल मनी’ को लंदन में सूचीबद्ध करेगी एयरटेल अफ्रीका

‘एयरटेल मनी’ को लंदन में सूचीबद्ध करेगी एयरटेल अफ्रीका

‘एयरटेल मनी’ को लंदन में सूचीबद्ध करेगी एयरटेल अफ्रीका
Modified Date: July 23, 2026 / 03:30 pm IST
Published Date: July 23, 2026 3:30 pm IST

नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) एयरटेल अफ्रीका ने अपने वित्तीय प्रौद्योगिकी मंच ‘एयरटेल मनी’ की 2026 में प्रस्तावित शेयर बाजार में सूचीबद्धता के लिए लंदन को पसंदीदा स्थान चुना है।

कंपनी ने अप्रैल-जून तिमाही के वित्तीय परिणामों के साथ जारी बयान में कहा कि लंदन में सूचीबद्धता से कंपनी को अंतरराष्ट्रीय निवेशकों के एक बड़े आधार तक पहुंच मिलेगी। साथ ही, यह अफ्रीका के अग्रणी वित्तीय प्रौद्योगिकी मंच में से एक ‘एयरटेल मनी’ के दीर्घकालिक मूल्य को बढ़ाने की उसकी रणनीति को बल मिलेगा।

एयरटेल अफ्रीका के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुनील तल्दार ने कहा, ‘वृद्धि यात्रा के अगले चरण में प्रवेश करते हुए हम 2026 में एयरटेल मनी की सूचीबद्धता के लिए लंदन को पसंदीदा स्थान के रूप में रख रहे हैं।’’

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में