एचडीएफसी बैंक ने कर्मचारियों, उनके पारिवारिक सदस्यों के टीकाकरण लागत का वहन करेगा

Ads

एचडीएफसी बैंक ने कर्मचारियों, उनके पारिवारिक सदस्यों के टीकाकरण लागत का वहन करेगा

  •  
  • Publish Date - March 12, 2021 / 01:55 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

नयी दिल्ली, 12 मार्च (भाषा) एचडीएफसी बैंक ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने एक लाख से अधिक कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के टीकाकरण कराने की लागत का बोझ वहन करेगा।

एचडीएफसी बैंक ने एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ बैंक के एक लाख से अधिक कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के टीकाकरण को प्रायोजित किया जायेगा। उसने कहा, बैंक दो अनिवार्य खुराकों के लिए टीकाकरण की लागत की प्रतिपूर्ति करेगा।

एचडीएफसी बैंक के समूह प्रमुख, एच-आर, विनय राजदान ने कहा, ‘हमारे कर्मचारियों ने लाखों ग्राहकों की सेवा करने के लिए अनुकरणीय दृढ़ता, व्यावसायिकता और समर्पण दिखाया है। हमारे कर्मचारियों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों के लिए टीकाकरण की लागत को वहन करना हमारे कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करने का संगठन का एक छोटा सा प्रयास है।’

भाषा राजेश राजेश मनोहर

मनोहर