हेक्सागन न्यूट्रिशन के आईपीओ को दूसरे दिन 4.6 गुना अभिदान मिला

हेक्सागन न्यूट्रिशन के आईपीओ को दूसरे दिन 4.6 गुना अभिदान मिला

हेक्सागन न्यूट्रिशन के आईपीओ को दूसरे दिन 4.6 गुना अभिदान मिला
Modified Date: June 8, 2026 / 09:29 pm IST
Published Date: June 8, 2026 9:29 pm IST

नयी दिल्ली, आठ जून (भाषा) हेक्सागन न्यूट्रिशन लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के दूसरे दिन 4.59 गुना अभिदान प्राप्त हुआ।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 139 करोड़ रुपये के आईपीओ में 2,16,02,008 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 9,91,40,760 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 6.70 गुना अभिदान मिला जबकि खुदरा हिस्से को 6.21 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के कोटा को 17 प्रतिशत अभिदान मिला।

हेक्सागन न्यूट्रिशन लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को एंकर निवेशकों से 41.66 करोड़ रुपये जुटाए।

आईपीओ मंगलवार को बंद होगा। कंपनी ने इस निर्गम के लिए 42-45 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

यह सार्वजनिक निर्गम पूरी तरह से प्रवर्तकों द्वारा 3.08 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश (ओएफएस) है। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर, निर्गम का आकार 138.87 करोड़ रुपये आंका गया है।

हेक्सागन न्यूट्रिशन ने कहा कि प्रस्तावित सूचीबद्धता का मकसद अपनी दृश्यता बढ़ाना, ब्रांड की पहचान मजबूत करना और मौजूदा शेयरधारकों के लिए मूल्य बढ़ाना है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में