हिमाचल सरकार का दिल्ली-शिमला-धर्मशाला उड़ान के लिए अलायंस एयर के साथ करार

हिमाचल सरकार का दिल्ली-शिमला-धर्मशाला उड़ान के लिए अलायंस एयर के साथ करार

हिमाचल सरकार का दिल्ली-शिमला-धर्मशाला उड़ान के लिए अलायंस एयर के साथ करार
Modified Date: April 6, 2026 / 08:27 pm IST
Published Date: April 6, 2026 8:27 pm IST

शिमला, छह अप्रैल (भाषा) हिमाचल प्रदेश सरकार ने दिल्ली-शिमला और शिमला-धर्मशाला मार्ग पर रोज़ाना उड़ान चलाने के लिए अलायंस एयर के साथ एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह जानकारी पर्यटन और नागर विमानन निदेशक विवेक भाटिया ने सोमवार को दी।

भाटिया ने बताया कि इस कदम का मकसद पर्यटन को बढ़ावा देना और क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मज़बूत करना है, जिससे राष्ट्रीय राजधानी, राज्य की राजधानी और धर्मशाला के बीच एक सीधा हवाई संपर्क स्थापित हो सके।

उन्होंने कहा कि ये सेवाएं 48 सीटों वाले एटीआर 42-600 विमान का इस्तेमाल करके संचालित की जाएंगी।

उन्होंने कहा, ‘‘व्यावसायिक परिचालन अप्रैल, 2026 के आखिरी सप्ताह में शुरू होने की संभावना है।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में