अमेरिका में होंडा ने ‘रियर सस्पेंशन कंपोनेंट्स’ में खराबी के कारण आठ लाख से अधिक कार वापस मंगवाई
अमेरिका में होंडा ने ‘रियर सस्पेंशन कंपोनेंट्स’ में खराबी के कारण आठ लाख से अधिक कार वापस मंगवाई
न्यूयॉर्क, 10 जून (एपी) वाहन कंपनी होंडा ने अमेरिका में 8,00,000 से अधिक वाहनों को वापस मंगवा रही है। कंपनी के अनुसार, कुछ वाहनों में ‘सस्पेंशन’ से जुड़े पुर्जों में खराबी आ सकती है, जिससे चालक वाहन पर से नियंत्रण खो सकता है और दुर्घटना या चोट लगने का खतरा बढ़ सकता है।
अमेरिकी होंडा मोटर कंपनी ने कहा कि 2016 से 2022 तक होंडा पायलट, 2017 से 2023 तक के रिजलाइन, 2019 से 2023 पासपोर्ट और 2014 से 2020 तक के एक्यूरा एमडीएक्स वाहन मॉडल को वापस मंगवाया गया है।
वापस मंगवाने वाले वाहनों की कुल संख्या 880,514 है, जो जो कनेक्टिकट, डेलावेयर, डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया, मिशिगन, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क, पेंसिल्वेनिया समेत अन्य शहरों में बेचे गए थे।
समस्या मुख्य रूप से वाहन के पिछले ‘सबफ्रेम’ से संबंधित है, जो सस्पेंशन माउंटिंग पॉइंट्स पर जंग खा सकता है और रियर सस्पेंशन के फेल होने का कारण बन सकता है। होंडा का अनुमान है कि सूचीबद्ध वाहनों में से केवल एक प्रतिशत में ही यह खराबी पाई गई है।
एपी यासिर रमण
रमण

Facebook


