PM Modi Speech Live: भारत मंडपम में NDA की बैठक में पीएम मोदी का संबोधन, कहा- मैं आप सब का आभारी हूं, देखें लाइव

PM Modi Speech Live: भारत मंडपम में NDA की बैठक में पीएम मोदी का संबोधन, कहा- मैं आप सब का आभारी हूं, देखें लाइव

PM Modi Speech Live/Image Credit: ANI X Handle

Modified Date: June 10, 2026 / 08:03 pm IST
Published Date: June 10, 2026 7:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के केंद्र में 12 साल हुए पूरे।
  • भारत मंडपम में आयोजित की गई NDA दल की बैठक।
  • बैठक में पीएम मोदी ने सभी को किया संबोधित।

PM Modi Speech Live: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे होने और भारत के सबसे लंबे वक्त तक लगातार चुने हुए सरकार के प्रमुख के तौर पर उनकी उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए आज नई दिल्ली में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की एक बड़ी बैठक हो रही है। पीएम मोदी बैठक में मौज सदस्यों को संबोधित कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, NDA बैठक में आपने इस अवसर पर मुझे सम्मानित किया इसके लिए मैं आप सभी का आभारी हूं। (PM Modi Speech Live) साथियों इतने लंबे समय तक मां भारती की सेवा का सौभाग्य मिलना ईश्वर की विशेष कृपा से संभव हो सकता है। मेरे लिए जनता ही ईश्वर का रूप है। इसलिए मैंने सेवा को साधना के रूप में देखा है। ये साधना भी एकाकी नहीं रही एक सामूहिक यज्ञ है। इस अवसर पर एनडीए परिवार के सदस्यों ने एक प्रस्ताव पेश किया है।

जनता ने अपना भरोसा हमें सौंपा था

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, अब देश की जनता एक स्थित सरकार का काम देख रही है और उसकी निर्णायक क्षमताओं की प्रशंसक भी है। मैं जनता का आभार व्यक्त करता हूं। साल 2014 में जब NDA जीती तब मैंने कहा कि आज देश के लोगों मे नई आशा का उदय हुआ है।

पीएम मोदी ने कहा- देश के लोगों ने कांग्रेस के विश्वासघात के साथ अपना भरोसा हमें सौंपा था। हमें आज संतोष और गर्व है कि NDA परिवार ने इस भरोसे को और मजबूत किया है। 2014 में आशा का उदय होता सूरज आज नए आत्मविश्वास के प्रकाश पुंज में बदल गया है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.