होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स के आईपीओ को दूसरे दिन 24 प्रतिशत बोलियां मिलीं

होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स के आईपीओ को दूसरे दिन 24 प्रतिशत बोलियां मिलीं

होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स के आईपीओ को दूसरे दिन 24 प्रतिशत बोलियां मिलीं
Modified Date: August 18, 2026 / 08:01 pm IST
Published Date: August 18, 2026 8:01 pm IST

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली के दूसरे दिन 24 प्रतिशत बोलियां मिलीं।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ में 25,13,56,273 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 5,94,38,750 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

खुदरा हिस्से को 43 प्रतिशत बोलियां मिलीं, जबकि पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 21 प्रतिशत बोलियां मिलीं। गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 16 प्रतिशत बोलियां मिलीं।

होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स एक औद्योगिक और लॉजिस्टिक बुनियादी ढांचा डेवलपर, मालिक और परिचालक है, जिसके पास 10 शहरों में 46 परिसंपत्तियों में लगभग छह करोड़ वर्ग फुट का पोर्टफोलियो है।

ब्लैकस्टोन-समर्थित होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स लिमिटेड ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 1,168 करोड़ रुपये जुटाए।

कंपनी का 2,600 करोड़ रुपये का आईपीओ 19 अगस्त को बंद होगा। इसके लिए मूल्य दायरा 57-60 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

आईपीओ में पूरी तरह नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन निर्गम बाद लगभग 17,298 करोड़ रुपये आंका गया है।

कंपनी आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल मुख्य रूप से कर्ज चुकाने के लिए करने का प्रस्ताव रखती है।

ब्लैकस्टोन के पास अभी कंपनी में लगभग 89 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

कंपनी के शेयर को 24 अगस्त को बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में