अरुणाचल के सांसद पेट्रोलियम मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य बने

अरुणाचल के सांसद पेट्रोलियम मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य बने

अरुणाचल के सांसद पेट्रोलियम मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य बने
Modified Date: August 18, 2026 / 08:03 pm IST
Published Date: August 18, 2026 8:03 pm IST

ईटानगर, 18 अगस्त (भाषा) अरुणाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद ताई तागाक को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अरुणाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री चौना मेन ने तागाक के नामांकन का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

मेन ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की आधिकारिक सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में नामांकन पर राज्यसभा के माननीय सदस्य ताई तागाक को बधाई।’’

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह नामांकन तागाक के अनुभव और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को मान्यता देता है और उन्हें ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण राष्ट्रीय चर्चाओं में योगदान देने का अवसर देता है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस नई जिम्मेदारी में उनकी सफलता की कामना करता हूँ।’’

भाजपा के वरिष्ठ नेता तागाक को इस साल की शुरुआत में अरुणाचल प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुना गया था। भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में