हुंदै मोटर इंडिया की घरेलू बिक्री मई में 9.1 प्रतिशत बढ़कर 47,837 इकाई

Ads

हुंदै मोटर इंडिया की घरेलू बिक्री मई में 9.1 प्रतिशत बढ़कर 47,837 इकाई

  •  
  • Publish Date - June 1, 2026 / 09:40 AM IST,
    Updated On - June 1, 2026 / 09:40 AM IST

नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) हुंदै मोटर इंडिया की मई में घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 9.1 प्रतिशत बढ़कर 47,837 इकाई हो गई।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि 13,300 इकाइयों के निर्यात के साथ कुल मासिक बिक्री पिछले महीने 61,137 इकाई रही, जो सालाना आधार पर 4.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तरुण गर्ग ने कहा, ‘‘ हुंदै मोटर इंडिया ने इस वर्ष की मजबूत रफ्तार को मई में भी जारी रखा है। घरेलू बिक्री 9.1 प्रतिशत बढ़कर 47,837 इकाई और कुल बिक्री 4.1 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 61,137 इकाई रही।’’

उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 के पहले दो महीनों (अप्रैल और मई) में कंपनी की घरेलू बिक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 99,739 इकाई हो गई, जबकि वित्त वर्ष 2025-26 की समान अवधि में यह 88,235 इकाई थी।

भाषा निहारिका

निहारिका