पर्पल स्टाइल लैब्स का शेयर करीब सात प्रतिशत टूटकर सूचीबद्ध

Ads

पर्पल स्टाइल लैब्स का शेयर करीब सात प्रतिशत टूटकर सूचीबद्ध

  •  
  • Publish Date - September 7, 2026 / 11:25 AM IST,
    Updated On - September 7, 2026 / 11:25 AM IST

नयी दिल्ली, सात सितंबर (भाषा) पर्पल स्टाइल लैब्स लिमिटेड का शेयर 575 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब सात प्रतिशत की गिरावट के साथ सोमवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर शेयर ने 539 रुपये पर कारोबार शुरू किया जो निर्गम मूल्य से 6.26 प्रतिशत कम है।

एनएसई पर यह 6.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 535 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 4,545.47 करोड़ रुपये रहा।

पर्पल स्टाइल लैब्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को शेयर बिक्री के अंतिम दिन 1.29 गुना अभिदान मिला था।

लग्जरी एवं प्रीमियम फैशन मंच पर्नियाज पॉप-अप शॉप की मूल कंपनी आईपीओ से जुटाई गई राशि में से 371.13 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी पीएसएल रिटेल में निवेश करने के लिए करेगी जबकि 138.90 करोड़ रुपये बिक्री एवं विपणन खर्चों के लिए रखे जाएंगे। शेष राशि का उपयोग सामान्य कामकाज के लिए किया जाएगा।

भाषा निहारिका

निहारिका