आंध्र प्रदेश के भोगापुरम हवाई अड्डे पर विवांता होटल खोलेगा आईएचसीएल

आंध्र प्रदेश के भोगापुरम हवाई अड्डे पर विवांता होटल खोलेगा आईएचसीएल

आंध्र प्रदेश के भोगापुरम हवाई अड्डे पर विवांता होटल खोलेगा आईएचसीएल
Modified Date: April 15, 2026 / 11:37 am IST
Published Date: April 15, 2026 11:37 am IST

अमरावती, 15 अप्रैल (भाषा) टाटा समूह की आतिथ्य क्षेत्र की इकाई द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) ने आंध्र प्रदेश के भोगापुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विवांता होटल स्थापित करने के लिए समझौता किया है।

आगामी 165 कमरे वाले ‘विवांता भोगापुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट होटल’ का मकसद विजयनगरम जिले में स्थित विशाखापत्तनम, भीमिली, भोगापुरम गलियारे की संभावनाओं का लाभ उठाना है।

होटल श्रृंखला आईएचसीएल की ओर से मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘ द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड ने आंध्र प्रदेश के भोगापुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विवांता होटल के लिए समझौते की घोषणा की है। यह एक नई परियोजना है।’’

आईएचसीएल की कार्यकारी उपाध्यक्ष (रियल एस्टेट एवं विकास) सुमा वेंकटेश ने कहा कि विजयनगरम स्थित भोगापुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मजबूत बुनियादी ढांचे और सरकार द्वारा संचालित पर्यटन पहलों के समर्थन से एक प्रमुख विमानन केंद्र बनने जा रहा है।

इस नए होटल के साथ आईएचसीएल के आंध्र प्रदेश में कुल नौ होटल हो जाएंगे जिनमें से चार निर्माणाधीन हैं।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में