आईआईटी दिल्ली में ‘नवाचार मंत्र’ कार्यक्रम शुरू, जमीनी स्तर के नवोन्मेषकों को मिलेगा सहयोग
आईआईटी दिल्ली में ‘नवाचार मंत्र’ कार्यक्रम शुरू, जमीनी स्तर के नवोन्मेषकों को मिलेगा सहयोग
नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-दिल्ली (आईआईटी- दिल्ली) में ‘नवाचार मंत्र’ कार्यक्रम की बुधवार को शुरुआत की। इसका उद्देश्य देशभर से जमीनी स्तर के नवोन्मेषकों और शुरुआती चरण के उद्यमियों की पहचान करना है।
यह कार्यक्रम उन नवोन्मेषकों को संरचित मार्गदर्शन, विशेषज्ञ सलाह और उद्यमिता क्षमता निर्माण सहायता प्रदान करेगा जिससे व्यवसाय विस्तार, बाजार पहुंच, सहयोग और स्थिरता के रास्ते मजबूत किए जा सकें।
मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘ आज आईआईटी दिल्ली में हमने ‘नवाचार मंत्र’ कार्यक्रम शुरू किया और भारत के यूनिकॉर्न कंपनियों के संस्थापक सहित कुछ प्रमुख उद्यमियों को एक साथ लाए जिन्होंने वास्तविक समस्याओं की पहचान कर व्यापक समाधान तैयार किए हैं।’’
उन्होंने कहा, “ हमें विशेष रूप से छोटे शहरों एवं उभरते परिवेश से आने वाले नवोन्मेषकों के लिए नेटवर्क, पूंजी और अवसरों तक पहुंच के रास्तों को मजबूत करना चाहिए।’’
भाषा निहारिका अजय
अजय

Facebook


