आयकर विभाग ने कंपनियों के लिए कर ऑडिट रिपोर्ट, रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाई

Ads

आयकर विभाग ने कंपनियों के लिए कर ऑडिट रिपोर्ट, रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाई

  •  
  • Publish Date - September 28, 2026 / 04:57 PM IST,
    Updated On - September 28, 2026 / 04:57 PM IST

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) आयकर विभाग ने सोमवार को कंपनियों के लिए आकलन वर्ष 2026-27 का आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 21 नवंबर कर दी।

साथ ही कर ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तारीख भी 30 सितंबर से बढ़ाकर 21 अक्टूबर कर दी है।

विभाग ने कहा, ‘‘आयकर कानून, 1961 के तहत आकलन वर्ष 2026-27 के लिए संबंधित करदाताओं के मामले में ऑडिट रिपोर्ट जमा करने की निर्धारित तारीख अब 21 अक्टूबर, 2026 होगी।’’

भाषा रमण अजय

अजय