नागोया, 28 सितंबर (भाषा) भारत की चार गुणा 100 मीटर मिश्रित रिले टीम ने एशियाई खेलों में सोमवार को दूसरी हीट में दूसरा स्थान हासिल कर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया।
गुरिंदरवीर सिंह, अबिनया राजराजन, अनिमेष कुजूर और हरिता भद्रा की चौकड़ी ने 41.54 सेकंड का समय निकाला और चीन (41.52) से पीछे रही।
भारतीय टीम ने हीट में कुल मिलाकर थाईलैंड और चीन के बाद तीसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित की।
भाषा
पंत मोना
मोना