कर चोरी के आरोपों के बीच मैनकाइंड फार्मा के दिल्ली परिसरों पर आयकर छापेमारी

Ads

कर चोरी के आरोपों के बीच मैनकाइंड फार्मा के दिल्ली परिसरों पर आयकर छापेमारी

  •  
  • Publish Date - May 11, 2023 / 11:01 AM IST,
    Updated On - May 11, 2023 / 11:01 AM IST

नयी दिल्ली, 11 मई (भाषा) कर चोरी के आरोपों को लेकर आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को मैनकाइंड फार्मा के दिल्ली स्थित परिसरों पर छापेमारी की।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विभाग कंपनी के दिल्ली और आसपास के परिसरों में तलाशी ले रहा है, दस्तावेजों की जांच की जा रही है। लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

कंपनी का शेयर मंगलवार को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हुआ था। कंपनी का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) इसी साल आया है।

मैनकाइंड फार्मा विभिन्न फार्मास्युटिकल्स उत्पादों की विनिर्माता है। कंपनी को इस बारे में भेजे गए ई-मेल का जवाब नहीं मिला।

भाषा अजय अजय

अजय