एशिया प्रशांत क्षेत्र में नौकरियों के मामले में भारत सबसे अधिक प्रभावी
एशिया प्रशांत क्षेत्र में नौकरियों के मामले में भारत सबसे अधिक प्रभावी
मुंबई। एशिया प्रशांत क्षेत्र में रोजगार को लेकर भारत का परिदृश्य सबसे बेहतर हैं। करीब 84 प्रतिशत भारतीय पेशेवरों का मानना है कि देश में भविष्य के बेहतर आर्थिक परिदृश्य की संभावनाएं दिखाई दे रही है।
माइकल पेज रोजगार आवेदक विश्वास सूचकांक की दूसरी तिमाही के अनुसार भारतीय पेशेवरों में से अधिकांश ने अगले छह महीने के दौरान अपनी नौकरियों और आर्थिक स्थिति को सकारात्मक माना है। उन्होने इसे अच्दे से लेकर काफी शानदार तक बताया है। भारत में जहां 84 प्रतिशत पेशेवरों को देश के आर्थिक परिदृश्य के प्रति भरोसा है, वहीं एशिया प्रशांत में ऐसा मानने वाले पेशेवरों की संख्या 66 प्रतिशत है।

Facebook


