पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने ऊर्जा आपूर्ति बनाए रखी, स्थिति अब भी चुनौतीपूर्ण: पुरी
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने ऊर्जा आपूर्ति बनाए रखी, स्थिति अब भी चुनौतीपूर्ण: पुरी
(फाइल फोटो के साथ)
कोलकाता, 28 सितंबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि पश्चिम एशिया संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य में उत्पन्न बाधाओं के कारण कच्चे तेल एवं प्राकृतिक गैस की आपूर्ति में आई दिक्कतों से भारत अब तक सफलतापूर्वक निपटा है, लेकिन वैश्विक ऊर्जा स्थिति अब भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री ने यहां ‘मर्चेंट्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘‘अब तक हमने इस अनिश्चितता से सफलतापूर्वक निपटा है। वास्तव में, मैं कहूंगा कि हमने खुद को इस उथल-पुथल से सुरक्षित रखा है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘आगे भी यह एक चुनौती बनी रहेगी, लेकिन मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि हम स्थिति को नियंत्रण से बाहर नहीं होने देंगे।’’
भाषा निहारिका योगेश
योगेश

Facebook


