Central Govt Employees DA Hike: महंगाई भत्ते का इंतज़ार ख़त्म!.. जमकर मानेगी इन सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की दीवाली, जानें DA में कितने फीसदी इजाफा

केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और पेंशनधारक जुलाई 2026 से देय DA और DR की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारी संगठनों ने वित्त मंत्रालय से प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग की है। जनवरी 2026 से DA और DR की मौजूदा दर 60% है, जबकि जुलाई की नई दर पर अभी आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है।

Central Govt Employees DA Hike: महंगाई भत्ते का इंतज़ार ख़त्म!.. जमकर मानेगी इन सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की दीवाली, जानें DA में कितने फीसदी इजाफा

Central Govt Employees DA and DRA Hike | Image- AI Generated File

Modified Date: September 28, 2026 / 05:48 pm IST
Published Date: September 28, 2026 5:42 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जुलाई DA पर जल्द फैसले की मांग
  • जनवरी 2026 से DA दर 60 प्रतिशत
  • नई दर पर सरकार की घोषणा बाकी

Central Govt Employees DA and DRA Hike: नई दिल्ली: केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और पेंशनधारक जुलाई 2026 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते यानी डीए और महंगाई राहत डीएआर की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने केंद्र सरकार से DA और DR में अगली बढ़ोतरी की प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग की है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

जनवरी 2026 से 60 फीसदी है DA

केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और कामगार महासंघ ने वित्त मंत्रालय से 1 जुलाई 2026 से देय DA और DR की अगली किस्त की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया है। संगठन ने खर्च विभाग के सचिव को पत्र लिखकर कहा है कि संबंधित उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के आंकड़ों और निर्धारित फार्मूले के आधार पर नई दर तय करने की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। इसके बाद प्रस्ताव सक्षम प्राधिकरण के समक्ष रखा जाए।

कर्मचारी संगठन के अनुसार, जनवरी 2026 से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए DA और DR की मौजूदा दर 60 फीसदी है। यह दर पिछले कुछ वर्षों में लगातार बढ़ी है। जुलाई 2023 में DA 46 फीसदी था, जो जनवरी 2024 में बढ़कर 50 फीसदी, जुलाई 2024 में 53 फीसदी, जनवरी 2025 में 55 फीसदी, जुलाई 2025 में 58 फीसदी और जनवरी 2026 में 60 फीसदी हुआ। संगठन का कहना है कि महंगाई और रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती लागत को देखते हुए जुलाई 2026 से देय अगली किस्त की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

अभी सरकारी घोषणा नहीं

Central Govt Employees DA and DRA Hike: महासंघ ने स्पष्ट किया है कि उसकी मांग किसी अग्रिम भुगतान या अतिरिक्त लाभ को लेकर नहीं है। संगठन चाहता है कि 1 जुलाई 2026 से देय DA/DR की किस्त से जुड़ी औपचारिक प्रक्रिया समय पर पूरी की जाए, ताकि निर्धारित प्रक्रिया के बाद बकाया राशि और संशोधित भुगतान किया जा सके। संगठन ने शिक्षा, घरेलू जरूरतों, यात्रा और अन्य पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी का भी उल्लेख किया है। साथ ही त्योहारों का सीजन नजदीक होने के कारण इस मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की गई है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

सरकार के फैसले का इंतजार

महासंघ के महासचिव एम. एस. वेंकटेशन के हस्ताक्षर वाले पत्र में संबंधित अधिकारियों से जुलाई 2026 की DA/DR किस्त की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का आग्रह किया गया है। हालांकि, जुलाई 2026 के DA/DR में कितनी बढ़ोतरी होगी, इसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। कर्मचारी संगठनों की ओर से की गई मांग को सरकार की ओर से घोषित नई DA दर नहीं माना जा सकता।

इन्हें भी पढ़ें:

एसआईआर विवाद: महाराष्ट्र में कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया

भाजपा ने साजिश के तहत ईवीएम में धांधली करके ‘चंद्रशेखर’ को जितवाया: मायावती

द. अफ्रीका में सप्ताहांत हुई गोलीबारी की दो घटनाओं में मृतक संख्या बढ़कर 28 हुई, एक और पीड़ित की मौत

एशियाड मुक्केबाजी : लवलीना, प्रिया ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्के किये

पायनियर फिल-मेड, टोंबो इमेजिंग और फंक्शनल एंड इनोवेटिव फूड्स को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown