भारत-ब्रिटेन के बीच प्रौद्योगिकी, शोध व स्टार्टअप में सहयोग पर चर्चा
भारत-ब्रिटेन के बीच प्रौद्योगिकी, शोध व स्टार्टअप में सहयोग पर चर्चा
(फाइल फोटो के साथ)
नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) भारत और ब्रिटेन के व्यापार मंत्रियों ने नवाचार, शोध, स्टार्टअप और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर द्विपक्षीय बैठक की।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी, ‘‘ ब्रिटेन के व्यापार एवं व्यवसाय मंत्री पीटर काइल के साथ ऑनलाइन बैठक हुई… हमने नवाचार, शोध, स्टार्टअप और उभरती प्रौद्योगिकियों में भारत-ब्रिटेन सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।’’
यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि दोनों देशों ने मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, लेकिन ब्रिटिश स्टील पर सुरक्षा उपाय जैसे मुद्दे इसके क्रियान्वयन में बाधा बने हुए हैं।
गोयल इस महीने के अंत में लंदन यात्रा पर जा सकते हैं। दोनों नेताओं के बीच इन मुद्दों पर दो जून को भी बैठक हुई थी।
भारत और ब्रिटेन ने व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौते (सीईटीए) पर 24 जुलाई, 2025 को हस्ताक्षर किए थे।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


