भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से देश के समुद्री खाद्य निर्यात में सुधार की उम्मीद: एसईएआई

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से देश के समुद्री खाद्य निर्यात में सुधार की उम्मीद: एसईएआई

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से देश के समुद्री खाद्य निर्यात में सुधार की उम्मीद: एसईएआई
Modified Date: February 3, 2026 / 11:38 am IST
Published Date: February 3, 2026 11:38 am IST

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा): सीफूड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईएआई) ने मंगलवार को कहा कि वाशिंगटन द्वारा आयात शुल्क को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने पर सहमति जताने के बाद, अमेरिका को होने वाले भारत के समुद्री खाद्य (सीफूड) निर्यात में सुधार की उम्मीद है। पिछले कुछ महीनों से इस निर्यात में गिरावट देखी जा रही थी।

एसईएआई के महासचिव के एन राघवन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-नवंबर अवधि के दौरान अमेरिका को होने वाले मछली निर्यात में मात्रा के हिसाब से 15 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 2,01,501 टन रह गया।

उन्होंने बताया कि मूल्य के आधार पर यह एक साल पहले के 1.84 अरब डॉलर से 6.3 प्रतिशत घटकर 1.72 अरब डॉलर रह गया।

राघवन ने कहा कि अब मैदान फिर से सबके लिए बराबर हो गया है और निर्यात को बढ़ावा मिलना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि शुल्क घटकर 18 प्रतिशत होने से निर्यात फिर से पिछले स्तर पर पहुंच जाएगा।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में