Smart Meter Bijli Bill: छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर की मार! 700 रुपए से अचानक आया 27 हजार का बिजली बिल.. दिव्यांग महिला की दर्द सुनकर अधिकारीयों के भी उड़ गए होश
Smart Meter Bijli Bill: छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर की मार! 700 रुपए अचानक आया 27 हजार का बिजली बिल.. दिव्यांग महिला की दर्द सुनकर अधिकारीयों के भी उड़ गए होश
Smart Meter Bijli Bill Hike News/Image Source: IBC24
- स्मार्ट मीटर के बाद बिजली का बिल बढ़ा,
- दिव्यांग महिला ने कलेक्टर से मांगी मदद
- 27,000 का बिल देखकर रूखमणि का दर्द
बेमेतरा: Smart Meter Bijli Bill: बिजली के नए स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिलों में बढ़ोतरी ने लोगों की परेशानियाँ बढ़ा दी हैं। इसी बीच, दिव्यांग महिला रूखमणि यादव 12 किलोमीटर दूर कारेसरा गांव से दूसरे की मदद से मोटरसाइकिल में बैठकर कलेक्ट्रेट पहुंची।
स्मार्ट मीटर के बाद अचानक 27,000 का बिजली बिल (Bemetara Smart Meter News)
रूखमणि ने बताया कि पहले उनका बिजली बिल 700 से 800 रुपए के बीच आता था, कभी-कभी 1000 से 1500 रुपए तक। लेकिन नया स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके बिल में अचानक 27 हजार रुपए की राशि आ गई। उन्होंने कहा कि उनके घर में सिर्फ दो से तीन 9 और 12 वॉट के चाइना बल्ब और एक पंखा है, फिर भी इतना ज्यादा बिल आया है।
बस दो-तीन बल्ब और एक पंखा, फिर.. (Smart Meter Bijli Bill Hike News)
Smart Meter Bijli Bill: ठंड के मौसम में यह बिल और भी चिंताजनक हो गया है। परेशान होकर रूखमणि यादव ने कलेक्ट्रेट में जाकर अपर कलेक्टर से भेंट की और बिजली बिल कम करने की गुहार लगाई। दिव्यांग महिला ने यह भी बताया कि इतनी परेशानी झेलने के बावजूद उन्होंने दूसरे की मदद लेकर ही कलेक्ट्रेट तक का सफर किया, ताकि उनके अधिकारों की सुनवाई हो सके।
यह भी पढ़ें
- आगे बढ़ सकती है धान खरीदी की तारीख? CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, कहा- जरूरत पड़ी तो आगे…
- लोकसभा में राहुल गांधी ने तोड़े नियम? सदन का समय किया बर्बाद! आदेश की अवहेलना पर भड़के किरेन रिजिजू, कहा- बार-बार वही गलती..

Facebook


